फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uncontrollable teenager claimed the lives of Scorpio, 3 injured

बेकाबू स्कार्पियो ने ली किशोरी की जान, 3 जख्मी

Thu, 24 Nov 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 24 Nov 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable teenager claimed the lives of Scorpio, 3 injured
accident - फोटो : graphic
यमुनापार के मेजा इलाके में बुधवार रात मिर्जापुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कार्पियो ने सड़क के किनारे हैंडपंप पर पानी भर रही किशोरी को रौंद दिया। किशोरी के बाद दो युवकों और गुमटियों को टक्कर मारते हुए स्कार्पियो पलट गई। दुर्घटना के बाद अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग भागकर पहुंचे तो किशोरी दम तोड़ चुकी थी। स्कार्पियो सवार दो युवकों को भीड़ ने दबोच लिया जबकि अन्य लोग भागने में सफल रहे। दुर्घटना की खबर पाकर मेजा पुलिस पहुंची। अनहोनी की घटना से किशोरी के घर में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन


मेजा में लखनपुर के रहने वाले किसान राम आसरे प्रजापति का घर इलाहाबाद-मिर्जापुर राजमार्ग पर है। बुधवार रात लगभग साढ़े आठ बजे उनकी बेटी छठवीं की छात्रा साधना (13) घर के बाहर लगे हैंड पंप पर पानी भर रही थी। तभी मिर्जापुर की ओर रही बेकाबू स्कार्पियो ने साधना को रौंद दिया। स्कार्पियो की रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि साधना को कुचलने और हैंडपंप को उखाड़ने के बाद दो गुमटियो को टक्कर मारने के बाद पलट गई। तब जाकर रुकी। इस दौरान गुमटी पर खड़े दो युवक भी स्कार्पियो की चपेट में आने से जख्मी हो गए। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग पहुंचे तो साधना की सांस थम चुकी थी।
विज्ञापन


हादसे के बाद स्कार्पियो सवार अन्य लोग तो किसी तरह निकलकर भाग निकले लेकिन स्कार्पियो में फंसे दो लोगों को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया। हादसे में इंद्रराज गंभीर रूप से घायल हैं। वह गुमटी के पास खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहे थे। दो अन्य लोग भी जख्मी हैं। दुर्घटना को लेकर स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश था। घटनास्थल कुछ  दूर पर एक शादी थी। आमतौर गांव के लोग सड़क के किनारे ही तंबू लगाते हैं लेकिन इस बार सड़क पर जाम लगने की समस्या को देखते हुए तंबू सड़क से दूर लगाया गया था। यह संयोग ही रहा कि वर्ना कई लोगों की जान जाती। अनहोनी की घटना से साधना के घर में कोहराम मचा है। पिता रामआसरे और मां सुमन की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed