फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bharat left B.Tech studies and adopted renunciation, his dream was to become a software engineer.

Mahakumbh : बीटेक की पढ़ाई छोड़कर भरत ने अपनाया वैराग्य, सपना था साॅफ्टवेयर इंजीनियर बनने का

Tue, 14 Jan 2025 12:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 14 Jan 2025 12:14 PM IST
सार

प्रथम वर्ष के दौरान मन में सवाल आया कि इस जीवन का ध्येय क्या है, क्या करेंगे इंजीनियर बन के। इसका उत्तर जानने के लिए हरे कृष्णा मूवमेंट से जुड़े। इसके बाद जीवन का लक्ष्य परमात्मा के करीब पहुंचना हो गया। वह माता-पिता के इकलौते बेटे है।

विज्ञापन
Bharat left B.Tech studies and adopted renunciation, his dream was to become a software engineer.
भरतर्षभा दास। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मन में उठ रहे सवालों के उत्तर जानने के लिए बीटेक की पढ़ाई छोड़कर महज 18 वर्ष की उम्र से ही बंगलूरू निवासी भरत कुमार ने वैराग्य जीवन अपना लिया। अब वह भरतर्षभा दास महाराज बन गए। स्कूल के समय से ही पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहने वाले भरत का सपना सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना था। मेले में आए भरतर्षभा दास बताते हैं, 1992 में एनआईटी केरल में दाखिला लिया। विज्ञान की वजह से नास्तिक हो गए थे, लेकिन भगवतगीता, पुराण और इस्काॅन के गुरु की जीवनी पढ़ने के बाद उनके जीवन में बदलाव आ गया।

विज्ञापन

प्रथम वर्ष के दौरान मन में सवाल आया कि इस जीवन का ध्येय क्या है, क्या करेंगे इंजीनियर बन के। इसका उत्तर जानने के लिए हरे कृष्णा मूवमेंट से जुड़े। इसके बाद जीवन का लक्ष्य परमात्मा के करीब पहुंचना हो गया। वह माता-पिता के इकलौते बेटे हैं। उनकी एक बहन भी है। जानकारी होने पर माता-पिता कहा, अगर आपकी यही इच्छा है तो जाओ और फिर कभी बात नहीं की। भरतर्षभा दास कहते हैं, अब बहुत अच्छा लग रहा है। जीवन में शांति मिली है। दस वर्षाें से वृंदावन में रह रहे हैं, और अभी अक्षय पात्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed