{"_id":"6297c3e693d52c4ace0858e8","slug":"the-city-needs-permanent-parking-the-government-should-keep-the-footpath-empty-aligarh-news-ali2929297121","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को स्थायी पार्किंग की दरकार, फुटपाथ को खाली रखो सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को स्थायी पार्किंग की दरकार, फुटपाथ को खाली रखो सरकार
विज्ञापन
क्वार्सी चौराहे पर पार्किग न होने पर सड़क पर खड़े वाहन।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी में करोड़ों रुपये खर्च कर ट्रैफिक लाइट लगाने के बाद उम्मीद थी कि यातायात व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी। मगर, शहर के प्रमुख मार्ग, चौराहों पर अवैध पार्किंग के कारण अब भी जाम लगा रहता है। इस बारे में नगर निगम तर्क दे रहा है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद फुटपाथ पर पार्किंग तैयार करने की योजना है। नागरिकों की मानें तो मगर यह स्थायी हल नहीं। क्योंकि फुटपाथ पर दीवानी के सामने वाली पार्किंग से लगने वाला जाम किसी उदाहरण से कम नहीं है। जब फुटपाथ की पार्किंग वहां का जाम दूर नहीं कर पा रही तो अन्य जगहों पर क्या हाल होगा। ऐसे में एक ही आवाज उठती है कि शहर में स्थायी पार्किंग जरूरी हैं।
शहर के प्रमुख गांधीपार्क चौराहा, इसके बाद जीटी रोड के ही कबरकुत्ता, रसलगंज, मसूदाबाद, सारसौल, हाथरस अड्डा, सासनी गेट, दुबे पड़ाव चौराहा, नौरंगाबाद, गांधी नेत्र चिकित्सालय, किशनपुर, क्वार्सी सहित सभी चौराहों का हाल देख लें। हर जगह पार्किंग की कमी जाम का कारण बनी हुई है। किसी भी रोड पर निकल जाइये। हर तरफ व्यावसायिक भवनों के सामने अवैध और बेतरतीब पार्किंग जाम को बढ़ावा देती है। अकेले रामघाट रोड पर ऐसी आधा दर्जन जगह हैं, जहां सड़क पटरी की पार्किंग जाम का कारण है। कमोबेश यही हालात जीटी रोड व आगरा रोड पर हैं। इसके बाद रही कसर ठेल ढकेल वाले पूरी कर देते हैं।
गांधी पार्क चौराहे पर दुबे के पड़ाव की ओर
-गांधी पार्क की दीवार के सहारे अवैध टैक्सी स्टैंड
-गांधी पार्क पर आईसीआईसीआई, एक्सिस बैंक के सामने
-शाहकमाल रोड पर अवैध टैक्सी स्टैंड
सूतमिल चौराहे के आसपास अवैध पार्किंग
-नौरंगाबाद से अवैध अड्डे का संचालन
-सारसौल चौराहे से नादापुल के बीच अवैध अड्डा
-शमशाद मार्केट पर अवैध बस स्टैंड
-मलखान सिंह जिला अस्पताल के मुख्य दरवाजे पर अवैध पार्किंग
होटल, गेस्ट हाउस, नर्सिंग होम, मॉल के बाहर अवैध पार्किंग।
शहर में इन फुटपाथ पर बनाई पार्किंग
दीवानी कचहरी के सामने
तहसील कोल के बाहर
फुटपाथ पर वैकल्पिक पार्किंग
-दीनदयाल अस्पताल के सहारे।
-स्पोर्ट्स स्टेडियम के सहारे।
-डीएवी इंटर कॉलेज के सहारे।
-टाइगर लॉक बाउंड्री के सहारे।
-सिटी हाईस्कूल के सहारे।
- मालवीय पुस्तकालय और नौरंगीलाल के सहारे।
- सासनीगेट पर बीमा अस्पताल के सहारे।
-आगरा रोड कृष्णा कांप्लेक्स के सहारे।
-खैर रोड पर कब्रिस्तान के सहारे।
-इगलास रोड सीवेज पंप के सहारे।
-भविष्य के लिए प्रस्तावित स्थायी पार्किंग
-सेंटर प्वाइंट से चर्च रोड
-समद रोड एलआईसी बिल्ंिडंग के सामने
-रामघाट रोड किशनपुर के पास
-रेलवे रोड अप्सरा टॉकिज के पास।
-जीटी रोड कंपनी बाग के पास।
-आगरा रोड हाथरस अड्डा के पास।
-रेलवे रोड तांगा स्टैंड
-बारहद्वारी स्थित पुराना नगर निगम।
-मालवीय पुस्तकालय के पास।
-रेडियो मार्केट मामू भांजा।
मार्ग पर नहीं पार्किंग, सड़क पर दौड़ते ऑटो
पार्किंग की व्यवस्था किसी जगह पर नहीं है। न टेंपो का स्टैंड तय है, न ही रिक्शा का। गांधी पार्क चौराहे को देखिये। रोडवेज बस स्टैंड को चारो ओर टेंपो और बसों का ऐसा जंजाल घेरे रहता है कि निकलना दूभर है। कोई सारसौल से नौरंगाबाद या धनीपुर जाना चाहे तो उसे यहीं से ऑटो - टिर्री मिलते हैं।
विज्ञापन
- शहर में अतिक्रमण हटवाया जा रहा है। मगर कहीं भी हालात बदले हुए नहीं दिखे हैं। ज्यों के त्यों अतिक्रमण दिखाई दे रहा है। पार्किंग के नाम पर भी शहर में ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां बाजार जाने पर वाहन खड़े किए जा सकें। - कृष्ण कुमार सिंह, रामघाट रोड
-े नगर निगम फुटपाथ से अतिक्रमण हटा रहा है। वहीं उसी फुटपाथ पर वेंडिंग जोन व पार्किंग बनाकर हालात ज्यों के त्यों किए जा रहे हैं। ये कैसा न्याय है। जब फुटपाथ खाली रखना है तो फिर पार्किंग या वेंडिंग जोन क्यों। - बलराम गुप्ता, रामघाट रोड
-पार्किंग जरूरी हैं। हम लोगों को भी कहीं भी वाहन खड़ा करने से अच्छा नहीं लगता। खुद के वाहन चोरी होने का डर रहता है। जब कहीं पार्किंग नहीं हैं तो सड़क के सहारे वाहन खड़ा करने के सिवाय कोई विकल्प नहीं।- देवांशु शर्मा, मैरिस रोड
--
-पार्किंग को लेकर अलग से व्यवस्था किया जाना जरूरी है। जब तक पार्किंग नहीं बनेंगी, तब तक शहर की यातायात व्यवस्था इसी तरह चरमराई रहेगी। पटरी पर फुटपाथ पर भी पार्किंग का इंतजाम नियम संगत नहीं है।-अरुण गुप्ता, समद रोड
- पार्किंग के लिए कई बार सुझाव दिए गए हैं। जिस गति से वाहनों की संख्या बढ़ रही है। उसी अनुपात में शहर में पार्किंग बननी चाहिए। तभी यातायात सुधार हो पाएगा-अरुण श्रीवास्तव, यातायात सलाहकार
ं शासन स्तर से मांगी गई कार्ययोजना के तहत शहर में कुछ अस्थायी व कुछ स्थायी पार्किंग बनाने की तैयारी है। नगर निगम स्तर से भी आधा दर्जन अस्थायी पार्किंग पर विचार चल रहा है।-मुकेश चंद्र उत्तम, एसपी ट्रैफिक