फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Panchayat assistants posted in villages not meeting the intention

मंशा पर खरे नहीं उतर रहे गांवों में तैनात हुए पंचायत सहायक

Sun, 06 Nov 2022 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Panchayat assistants posted in villages not meeting the intention
जिले में वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन ले रहे 20 फीसदी से अधिक लोगों की पेंशन आधार कार्ड व मोबाइल फोन नंबर खाते से लिंक न होने की वजह से रुक गई है। ऐसे लोगों की मदद के लिए ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों को जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन वे सरकारी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने जिले की 867 ग्राम पंचायतों में वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशनरों के आधार कार्ड एवं मोबाइल फोन नंबर खाते से लिंक कराने को ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों को जिम्मेदारी दी है। जो ऐसे सभी पेंशनधारकों की सूचना बनाकर उनके खातों को अपडेट कराएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायक तलाशने पर भी नहीं मिल रहे हैं, और जो मिल भी रहे हैं वो लाभार्थियों की कोई मदद नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में पात्र लाभार्थी ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय पर आकर भटक रहे हैं।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग से वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन पाने वाले लाभार्थियों को अपना आधार कार्ड लिंक कराना होगा। बैंक खातों के संचालन के लिए केवाईसी भी कराना अनिवार्य होगा। ऐसे में बड़ी संख्या में लाभार्थियों को विकास भवन में भटकते हुए देखा जा सकता है। जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि पंचायत सहायकों को ग्रामीणों की मदद करने के निर्देश दिए गए हैं, यदि वे ऐसा नहीं कर रहे हैं तब जांच कराकर कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed