{"_id":"69a9f146fe3e00fd7809f453","slug":"firing-on-a-couple-riding-a-bike-woman-gets-shot-aligarh-news-c-2-1-ali1010-922220-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बाइक सवार दंपती पर की फायरिंग, महिला के लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बाइक सवार दंपती पर की फायरिंग, महिला के लगी गोली
विज्ञापन
टप्पल क्षेत्र में एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने बृहस्पतिवार की सुबह बाइक सवार दंपती पर फायरिंग की। इसमें एक गोली महिला के लगी है। घटना के बाद दोनों बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से भाग गए।
जानकारी के अनुसार मोनू उर्फ सुशील निवासी ग्राम उसरह रसूलपुर टप्पल अपनी पत्नी पूजा और बेटे आर्यन के साथ बाइक पर सवार होकर ससुराल डेटा खुर्द (पिसावा) जा रहे थे। तीन एक बाइक पर थे। रास्ते में टप्पल क्षेत्र के गांव उसरह रसूलपुर स्थित ईंट भट्ठे के पास पीछे से आए सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने फायरिंग की। इसमें एक बदमाश हेलमेट पहना हुआ था। फायरिंग नें एक गोली पूजा की पीठ में लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर पास के खेत में काम कर रहा किसान बचाव के लिए आया तो दोनों बदमाश हवाई फायरिंग कर और हथियार लहराते हुए भाग गए। गंभीर हालत में महिला को जेवर के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल पर आसपास के लोगों से पूछताछ की।
टप्पल थाना प्रभारी शिवप्रसाद सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर प्राप्त हो गई है। रिपोर्ट दर्ज करली है। बाइक सवार बदमाशों की तलाश की जा रही है।