फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   NRI couple of statements coming

बयानों के लिए नहीं आ रहा एनआरआई दंपति

Tue, 13 Dec 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Tue, 13 Dec 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
NRI couple of statements coming
NRI couple of statements coming - फोटो : Amar Ujala
 थाना पालीमुकीमपुर के गांव सिंहपुर हिम्मतपुर में पिछले दिनों की गई अमेरिकन दंपति के साथ मारपीट व लूटपाट के मामले में पुलिस की प्रक्रिया बयान दर्ज न होने के कारण अटकी हुई है। अमेरिकन दंपति को बयानों के लिए बुलाया जा रहा है, लेकिन वह थाने नहीं आ पा रहे हैं, जिसके चलते विधिक प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव सिंहपुर हिम्मतपुर निवासी नीरज उपाध्याय अमेरिका में रहते हैं। वहीं उन्होंने अमेरिकन महिला मौरीन के साथ शादी कर ली है। नीरज गांव में पूर्वजों की जमीन पर वृद्घा आश्रम बनवाना रहे हैं। कुछ दिनों पहले वह निर्माण कार्य को देखने के लिए अपनी पत्नी मौरीन के साथ गांव आए थे। आरोप है कि तभी गांव के ही कुछ लोगों ने उन पर हमला बोल दिया था, जिसमें खबर पाकर पहुंची पुलिस ने उल्टा एनआरआई दंपति को ही हड़का दिया था। मामला तूल पकड़ते हुए अमेरिकी दूतावास तक पहुंच गया था। 
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने एनआरआई मौरीन की तहरीर पर मारपीट व लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया था। एनआरआई दंपति ने पालीमुकीमपुर पुलिस पर दबंगों को बचाने बचाने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत भी की थी। इस पर एसएसपी ने पूरे मामले की विवेचना दादों एसओ को सौंपी थी, तभी से एनआरआई दंपति के बयान दर्ज न होने से विवेचना अटकी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed