{"_id":"5b77326142c792466c0ffcf7","slug":"161534538337-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की हत्या की रिपोर्ट दर्ज न होने पर फौजी पिता ने मांगी इच्छा मृत्यु","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे की हत्या की रिपोर्ट दर्ज न होने पर फौजी पिता ने मांगी इच्छा मृत्यु
Updated Sat, 18 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
बेटे की हत्या की रिपोर्ट दर्ज न होने पर फौजी पिता राममूर्ति शर्मा ने डीएम से इच्छा मृत्यु मांगी है। बेटे की हत्या ससुराल में 15 जनवरी 2018 को करने का आरोप पिता ने लगाया है। इस मामले में पीड़ित पहले ही अलीगढ़ से हाथरस तक कई बार अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं।
हाथरस जंक्शन में मुकदमा दर्ज कराने को लेकर सीआरपीएफ कर्मी राममूर्ति शर्मा ने थाने का कई बार चक्कर लगाए, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इंसाफ न मिलता देख राममूर्ति ने सपा नेताओं से भेंट की।
अब सपा नेताओं ने उन्हें उनकी मदद करने का आश्वासन दिया है। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अशोक यादव, सपा महानगर के पूर्व अध्यक्ष अज्जू इसहाक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता ने राममूर्ति के साथ पत्रकारों से बातचीत की। अज्जू ने कहा कि भाजपा सरकार के दबाव में पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी है। इस मौके पर हीरालाल यादव, शान मियां, नूरुल हसन, डॉ. बादशाह खान, कुंवर बहादुर बघेल, दिनेश यादव, आशीष मोहन यादव, तरुण चौहान, राहुल गंगवार, असलम नूर, मोहम्मद इमरान, यूनुस मलिक, शाहिद मलिक, मोहम्मद शाकिर, मोहम्मद तारिक, शाकिर अंसारी आदि मौजूद रहे।