फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Allegation of spreading obscenity in the name of Bhajan Sandhya

भजन संध्या के नाम पर अश्लीलता फैलाने का आरोप, श्रद्धालुओं में रोष

Mon, 22 Aug 2022 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Allegation of spreading obscenity in the name of Bhajan Sandhya
रेलवे मनोरंजन सदन में चल रहे श्रीकृष्ण महोत्सव में भजन संध्या के नाम पर अश्लीलता फैलाने का आरोप है। इसको लेकर श्रद्धालुओं में भारी नाराजगी है। उन्होंने रेलवे अफसरों से शिकायत करते हुए आयोजकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मनोरंजन सदन में हर साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मेले के साथ ही धार्मिक आयोजन होते हैं। तीन दिवसीय जन्माष्टमी पर मेले का शुभारंभ हुआ और यहां भव्य झांकियां सजायी गईं। दूसरे दिन शनिवार को भजन संध्या का आयोजन हुआ। आरोप है कि भजन संध्या के नाम पर सरगम म्यूजिकल इवेंट की नृत्यांगनाओं ने वैरायटी शो की तर्ज पर देर रात तक डांस प्रस्तुत किए । डांस से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो श्रद्धालुओं में रोष पैदा हो गया ।
विज्ञापन

संगीत कलाकार सामाजिक सेवा समिति के जिला उपाध्यक्ष विकास पंडित ने इसका विरोध जताते हुए रेलवे अफसरों से भी शिकायत की है। उन्होंने कहा कि भक्तों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। जिसे देख वहां मौजूद महिला भक्तों को शर्मिदंगी तक उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भजन संध्या में भजनों का ही कार्यक्रम हुआ था। देर रात संध्या समाप्त हो गई थी और अधिकांश लोग जा चुके थे। यहां मौजूद विभागीय कर्मचारियों एवं उनके बच्चों ने पार्टी कलाकारों से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने की मांग रखी थी, इसके बाद कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत जरुर किए, लेकिन वह अश्लील नहीं था। बस यह जरुर गलती हुई कि कार्यक्रम के समय स्टेज पर लगे भजन संध्या के बैनर को नहीं हटाया जा सका। भविष्य में इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।

- मृत्युंजय शर्मा, मेला संयोजक
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हुई भजन संध्या के नाम पर अश्लीलता परोसे जाने शिकायत मिली है। इसको लेकर मिली वीडियो फुटेज एवं आरोपों की सत्यता की जांच करायी जा रही है, सही पाए जाने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
- अमित सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर-मध्य रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed