फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: A feeling of friendship in the streets, limited guests arrived at homes

अलीगढ़ : गलियों में सजी दोस्ती की महफिल, घरों में पहुंचे सीमित मेहमान

Fri, 14 May 2021 11:22 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: A feeling of friendship in the streets, limited guests arrived at homes
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप से शुक्रवार को ईदी देने का रिवाज सीमित ही रहा। घरों में सीमित मेहमान ही बधाई देने पहुंचे। युवाओं की टोलियों ने गलियों में महफिल सजाई। बाजारों में बंदी रही तो युवकों ने शहर का भ्रमण किया। थक हारकर युवा अपने घर पर पहुंचे। जबकि ईद मिलन से उलट लोगों ने फोन से बधाई देना ही उचित समझा।
बता दें कि ईद की नमाज के बाद लोग शहर के पार्क, सिनेमाघर, स्वीमिंग पूल, रेस्टोरेंट पर जाकर परिवार के साथ समय बिताया करते थे। वर्ष 2020 की तरह बाजार की बंदी थी तो ऐसे सार्वजनिक स्थानों पर कोई नहीं पहुंचा। पारिवारिक संबंध रखने वाले लोगों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर रिश्तेदारों को ईद की बधाई दी। जबकि कई गली-मोहल्ले और अपार्टमेंटों से लोगों ने निकलना उचित नहीं समझा। कई मोहल्लों में युवाओं की टोली घर के बाहर मौज मस्ती करती मिली।
विज्ञापन

इस दौरान मास्क और सैनिटाइजर का पालन दिखा। चूंकि, मनोरंजन नहीं कर सके, इसीलिए युवाओं की टोलियों ने शहर भ्रमण किया। बाइकों पर इधर उधर घूमकर जब उबाऊ हो गए तो सभी अपने घर पहुंचे। जबकि कुछ दोस्तों ने शहर की सड़कों पर आकर मुलाकात की। लोग इधर उधर टहलते भी नजर आए। कुछ इलाकों में बच्चे झूले झूलते भी मिले। जबकि लोगों ने अपने फोटो साझा कर सोशल मीडिया पर ईद की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक ईदी देने के चलन की जगह लोगों ने फोन से बधाइयां दीं और दोस्त, रिश्तेदार व परिजनों के साथ बातचीत की। कुल मिलाकर लगातार दूसरे साल ईद का जश्न मनाने और मनोरंजन करने का सिलसिला थमा ही रहा। सभी ने दुआ की कि जल्द कोरोना संक्रमण खत्म हो, जिससे धार्मिक त्योहार धूमधाम से मनाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed