{"_id":"62b9e8bad9ba9d3d524070cb","slug":"youths-attacked-on-canteen-operator-in-agra-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: शराब के नशे में धुत युवको ने कैंटीन संचालक पर किया चाकू से हमला, मच गई अफरा-तफरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: शराब के नशे में धुत युवको ने कैंटीन संचालक पर किया चाकू से हमला, मच गई अफरा-तफरी
Mon, 27 Jun 2022 10:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 27 Jun 2022 10:58 PM IST
सार
शराब के नशे में कुछ युवकों ने कैंटीन संचालक पर हमला बोल दिया। चाकू लगने से कैंटीन संचालक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मारपीट की घटना सीसीटीवी में हुई कैद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में थाना ताजगंज क्षेत्र के पंचवटी चौराहे पर स्थित शराब के ठेके पर कैंटीन चलाने वाले युवक पर सोमवार की दोपहर तीन लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से कैंटीन संचालक घायल हो गया, जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
हमले में घायल सोनू ने पुलिस को बताया कि सोमवार को दिन में करीब दो बजे नशे में धुत तीन लोग कैंटीन में कुछ सामान लेने पहुंचे थे। इन युवकों से पैसे मांगने पर कहासुनी हो गई। विवाद के दौरान ही इनमें से एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। इससे सोनू घायल हो गया।
घटना से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। पुलिस ने घायल कैंटीन संचालक को अस्पताल पहुंचाया। क्षेत्राधिकारी सदर अर्चना सिंह ने बताया घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।