फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   youth made people aware for vaccination in Agra

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: आगरा में युवाओं ने टीकाकरण के लिए संभाला मोर्चा, पड़ोसी-दोस्तों के भी लगवाई वैक्सीन

Sat, 09 Jul 2022 02:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Jul 2022 02:56 PM IST
सार

ताजनगरी के युवाओं ने सोशल मीडिया और काउंसिलिंग से लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। इसका असर भी हुआ और जिले में अब तक 73 लाख से अधिक डोज लग चुकी हैं। 

विज्ञापन
youth made people aware for vaccination in Agra
श्रेय सारस्वत, तनिष्का और सौरभ चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले में ऐसे भी जागरूक युवा हैं, जिन्होंने खुद तो कोरोना से सुरक्षा कवच अपनाया ही पड़ोसी, परिचित और रिश्तेदारों को भी वैक्सीन के लिए प्रेरित किया। सोशल मीडिया और काउंसिलिंग का भी सहारा लिया। इसका असर भी हुआ और जिले में अब तक 73 लाख से अधिक डोज लग चुकी हैं। 

विज्ञापन


जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि तेजी से टीकाकरण में युवाओं की सक्रिय भूमिका रही। इसी के चलते आगरा में 73,01,745 डोज लगे हैं। इनमें से 38,61,238 को पहली और 33,69,333 को दूसरी डोज लग चुकी है। 71,174 लोग तीसरी खुराक भी लगवा चुके हैं। 12 से 14 साल तक के 1.48 लाख बच्चों और 15 से 17 साल के 5.08 लाख किशोर-किशोरियों को टीका लग चुका है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

अपने वाहन में लेकर गया

नगला हवेली निवासी सौरभ चौधरी ने बताया कि पास में ही घनी आबादी है और टीका लगवाने से डर रहे थे। उनकी काउंसिलिंग करवाने के साथ ही अपने वाहन में बिठाकर टीका शिविर लेकर गया। इससे और भी प्रेरित हुए। आसपास के सभी लोगों ने वैक्सीन लगवा ली है।

गांव के लोगों को प्रेरित किया 

खंदारी के श्रेय सारस्वत ने बताया कि पहली लहर में उनके गांव खंदौली और आसपास के क्षेत्र में काफी संख्या में संक्रमित निकले। टीकाकरण शुरू होने पर पूरे परिवार ने टीका लगवाया। गांव के लोगों को भी टीके की महत्ता बताकर प्रेरित किया। सीएचसी पर उनको लेकर भी गया।

परिचितों को टीका लगवाया

दिल्ली गेट निवासी तनिष्का मित्तल ने बताया कि वैक्सीन के नाम पर शुरू में कई अफवाह फैलीं। जब अखबार के जरिये भ्रम दिमाग से निकल गए तो खुद टीका लगवाया और अपने सभी परिचितों को भी वैक्सीन लगवाई। आसपास के सभी लोगों को टीका लग चुका है। 

दोस्तों को भी जागरूक किया

कमला नगर के शेष निकुंज ने बताया कि टीके की सुई से डर लग रहा था, लेकिन कब सुई लगी पता ही नहीं चला। फिर तो दूसरी डोज जोश से लगवाई। अपने सहपाठियों को फोन कर बताया कि मैंने तो वैक्सीन लगवा ली, कोई दर्द भी नहीं हुआ, तुम भी लगवा लो। 

लोगों के भ्रम को दूर किया

डिफेंस इस्टेट के माधव ने बताया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी से उनके कई दोस्त टीके से बच रहे थे। परिजन भी जागरूक नहीं दिखे। ऐसे में मैंने टीका लगवाया और उनके पास गया। कहा कि देखो मुझे टीका लगा है कोई परेशानी नहीं हुई, इससे उनका डर खत्म हुआ। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed