फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   youth killed and 13 passengers injured after roadways bus collided with Agra-Lucknow Expressway in mainpuri

Mainpuri News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई रोडवेज बस, युवक की मौत, 13 यात्री घायल

Tue, 19 Jul 2022 08:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Jul 2022 08:34 PM IST
सार

मैनपुरी के करहल क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बस आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक सवारी की मौत हो गई, जबकि चालक सहित 13 लोग हो गए।

विज्ञापन
youth killed and 13 passengers injured after roadways bus collided with Agra-Lucknow Expressway in mainpuri
अस्पताल में भर्ती घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के करहल क्षेत्र में सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 90 के पास रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 14 यात्री घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस और एक्सप्रेसवे की टीम मौके पर पहुंची सभी को मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा गया। 

विज्ञापन


डॉक्टरों ने आजमगढ़ निवासी 25 वर्षीय युवक शिवम को मृत घोषित कर दिया। सैफई थाना पुलिस ने मंगलवार को इटावा में युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं पुलिस ने बस में सुरक्षित बचे अन्य यात्रियों को दूसरी बस से गतंव्य के लिए रवाना किया। एसडीएम सतेंद्र सिंह ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। 

विज्ञापन

हादसे में ये यात्री हुए घायल

  • बस चालक तिरुभवन पुत्र हीरालाल निवासी झामऊ आजमगढ़ 
  • जयचंद, शेषनाथ निवासी किसान देवपुर थाना कप्तानगंज आजमगढ़
  • रामप्यारे महाराजगंज जनपद आजमगढ़
  • राजन निवासी अंबेडकरनगर
  • कांता देवी निवासी मोहम्मदपुर दिल्ली
  • श्वेता निवासी संदीप गार्डन थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद
  • संजय सिंह निवासी मानपुर थाना महेनगर आजमगढ़
  • निशा देवी निवासी संदीप गार्डन बहरामपुर थाना विजयनगर गाजियाबाद
  • रामविलास निवासी गौरा थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़
  • रामजीत निवासी तहर किशुन देवपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
  • रामचेत निवासी संदीप गार्डन बहरामपुर थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद
  • आशुतोष श्रीवास्तव (परिचालक) निवासी काजी पट्टी थाना एरोला, आजमगढ़ घायल 

 
एसडीएम सतेंद्र सिंह ने कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में 13 यात्री घायल हुए हैं, जिनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। सभी की हालत सामान्य है। एक यात्री की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed