{"_id":"62c946f7a9ad6557170632eb","slug":"young-man-sexually-abusing-mentally-challenged-minor-girl-for-six-months-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: छह महीने से मानसिक दिव्यांग किशोरी का यौन शोषण कर रहा था युवक, गर्भवती होने पर परिवार को चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: छह महीने से मानसिक दिव्यांग किशोरी का यौन शोषण कर रहा था युवक, गर्भवती होने पर परिवार को चला पता
Sat, 09 Jul 2022 02:44 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 09 Jul 2022 02:44 PM IST
सार
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र की एक किशोरी के साथ युवक छह माह से दुष्कर्म कर रहा था। किशोरी मानसिक रूप से दिव्यांग है। पीड़िता जब गर्भवती हुई, तब उसके परिवार को घटना का पता चला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में मानसिक दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने छह महीने तक किशोरी का यौन शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। आरोपी युवक उसे रुपये देने की लालच देकर पास बुलाता था। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक 17 साल की किशोरी के पिता मजदूरी करते हैं। छह महीने पहले अरतोनी का युवक नीरज उनकी बस्ती में अपने रिश्तेदार के घर रहने आया था। इस दौरान उसने किशोरी से नजदीकियां बढ़ा लीं। आरोप है कि युवक ने रुपये का लालच देकर उसे कमरे में बुलाकर दुष्कर्म किया। तब से वो उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। इस कारण वो गर्भवती हो गई।
विज्ञापन
किशोरी की तबीयत खराब होने लगी। मां-बाप समझ नहीं पाए। उसे अस्पताल लेकर गए, जहां उसके गर्भवती होने का पता चला। इस पर उससे पूछताछ की। उसने नीरज के बारे में बता दिया। परिजन ने पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी प्रभूदयाल का कहना है कि दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन