{"_id":"5d879f2e8ebc3e93a8446443","slug":"young-man-died-in-road-accident-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चलाते समय मोबाइल पर बात करना बना जानलेवा, डिवाइडर से टकराकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चलाते समय मोबाइल पर बात करना बना जानलेवा, डिवाइडर से टकराकर युवक की मौत
Mon, 23 Sep 2019 12:10 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 23 Sep 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में बाइक चलाने के दौरान मोबाइल पर बात करना एक युवक के लिए जानलेवा बन गया। आगरा-ग्वालियर राजमार्ग स्थित मुबारकपुर मोड़ पर रविवार दोपहर अनियंत्रित हुई बाइक डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक पर बैठी उसकी बहन दूर जा गिरी। इससे वो बच गई। युवक बाइक चलाते समय मोबाइल पर बातें कर रहा था। तभी यह दुर्घटना हुई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
जितेंद्र (25) पुत्र भगवान सिंह निवासी कुसैरा थाना मनिया, धौलपुर (राजस्थान) अपनी बहन को उसकी ससुराल से विदा कराकर बाइक से जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वो बाइक चलाते समय मोबाइल पर बातें कर रहा था, तभी अनियंत्रित हुई बाइक डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
युवक का सिर डिवाइडर के ऊपर लगी लोहे की ग्रिल से जा टकराया। इससे युवक और उसकी बहन गिर गई। गंभीर चोट लगने से जितेंद्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना इरादतनगर पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।