फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man arrested for murder of his cousin in agra

भाभी ने घर बुलाया, कमरे में छिपे भाई ने ली जान, आखिरी कॉल से खुला युवक की हत्या का राज

Wed, 18 Dec 2019 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Dec 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
young man arrested for murder of his cousin in agra
मृतक अजय का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले में 12 दिसंबर से लापता चल रहे डौकी क्षेत्र के नगला टांक निवासी युवक की हत्या कर शव को बोरे में डालकर झरना नाले के पास फेंक दिया गया था। हत्या उसके तहेरे भाई ने पत्नी के साथ मिलकर अपने घर पर की थी। 
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया। उसकी निशानदेही पर ही युवक की लाश बरामद हुई। आरोपी की पत्नी फरार है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को शक था कि युवक उसकी पत्नी पर डोरे डाल रहा है।
विज्ञापन


नगला टांक निवासी अजय (25) की गुमशुदगी की रिपोर्ट 14 दिसंबर को उसके पिता राम अवतार ने छत्ता थाना में दर्ज कराई थी। अजय छत्ता क्षेत्र में ही पल्लेदारी का काम करता था। छत्ता के ही जीवनी मंडी की डाक वाली गली में उसके तहेरे भाई विजयपाल का घर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विजयपाल से पहले से थी खटपट

अजय पल्लेदारी कर घर नहीं लौटा था। पुलिस ने अजय के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई तो उसमें ऑखिरी कॉल विजयपाल की पत्नी प्रेमलता की मिली। अजय के पिता ने इस बारे में बताया कि विजयपाल से उसकी खटपट चल रही थी। 

इस कारण पुलिस को शक हो गया कि हो न हो विजयपाल और उसकी पत्नी को हत्या के बारे में कुछ जानकारी है। विजयपाल की पत्नी 13 को ही घर से चली गई थी। उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। इस कारण शक पुख्ता हो गया। 

पुलिस ने बताया कि विजयपाल ने अजय और प्रेमलता को हंसी मजाक करते देख लिया था। उसने प्रेमलता को डांटा और कहा कि अजय से बात न किया करे। अजय फिर भी उसके घर आता था। प्रेमलता से पूछा तो उसने कह दिया कि अजय मना करने पर भी हंसी मजाक करना बंद नहीं कर रहा। 

पत्नी ने फोन कर घर बुलाया

इस पर 12 दिसंबर की रात विजयपाल के प्रेमलता से उसे फोन कर घर बुलाया। अजय घर आते ही बिस्तर पर लेट गया। प्रेमलता से मीठी-मीठी बातें करने लगा। विजयपाल पहले से पर्दे के पीछे बांक लिए खड़ा था। 

इशारा मिलते ही प्रेमलता से अजय के हाथ पकड़ लिए, विजयपाल ने बांक से सिर, चेहरे और गर्दन पर ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को पहले साड़ी से लपेटा, फिर बोरे में डाला। प्रेमलता ने बोरा पकड़ा, विजयपाल ने बाइक चलाई। शव को झरना नाला के पास फेंक दिया। घर आकर प्रेमलता ने खून साफ कर दिया, कमरा धो दिया।

सीओ छत्ता उदयराज सिंह ने बताया कि अजय की हत्या कर शव को झरना नाला केपास फेंका गया था। शव बरामद कर लिया है। आरोपी विजयपाल को गिरफ्तार किया है। उसकी पत्नी फरार है। वहीं हत्या में प्रयुक्त बांक और बाइक को बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed