{"_id":"616eed7b38f25c2f0673b6f5","slug":"woman-murdered-alleged-by-in-laws-for-dowry-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में विवाहिता की मौत: ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप, सात महीने पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में विवाहिता की मौत: ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप, सात महीने पहले हुई थी शादी
Tue, 19 Oct 2021 09:38 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 19 Oct 2021 09:38 PM IST
सार
आगरा में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी शादी सात महीने पहले हुई थी। मायका पक्ष ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ससुरालवाले विवाहिता से कार मांग रहे थे।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के रकाबगंज क्षेत्र के चक्की पाट में मंगलवार सुबह ससुराल में संदिग्ध हालात में विवाहिता निशा की मौत हो गई। मायका पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि जगजीवन नगर निवासी निशा की शादी 15 मार्च को चक्की पाट निवासी राहुल से हुई थी। राहुल एक जूता कारखाना में काम करता है। निशा के भाई रोहित ने मंगलवार सुबह सात बजे पुलिस को सूचना दी कि बहन की ससुरालियों ने हत्या कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस पहुंची तो निशा की लाश एक एंबुलेंस में रखी थी। घरवाले उसे अस्पताल लेकर गए थे। डाक्टर के मृत घोषित करने पर वापस लाए थे। रोहित ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से निशा का उत्पीड़न किया जा रहा था। उससे पति कार की मांग करता था। उसके साथ मारपीट करता था। कार के लिए हत्या कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos
ससुरालवाले बोले- छत से कूदकर आत्महत्या की
पुलिस ने ससुराल पक्ष से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि घर दो मंजिला है। तड़के तकरीबन चार बजे घर के बाहर से कुछ गिरने की आवाज आई थी। बाहर आकर देखा तो सड़क पर निशा पड़ी थी। उसने छत से कूदकर आत्महत्या की है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो लोगों को हिरासत में लेेकर पूछताछ की जा रही है।