{"_id":"6431ab82ebef6f882f05a369","slug":"woman-accused-of-sexual-harassment-mainpuri-news-c-25-1-118103-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: महिला ने लगाए यौन शोषण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: महिला ने लगाए यौन शोषण का आरोप
Sat, 08 Apr 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला की रहने वाली एक महिला ने एक व्यक्ति पर चार साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में भी ले लिया। समाचार लिखे जाने तक समझौता की कोशिश चल रहीं थीं।
एक महिला ने शनिवार को कोतवाली पहुंच कर शिकायत की। शहर के ही रहने वाले एक शादीशुदा व्यक्ति पर आरोप लगाया कि लगातार चार साल से वह उसका यौन शोषण कर रहा है। महिला द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। जानकारी करने पर पता चला कि उक्त व्यक्ति आरोप लगाने वाली महिला के दो बच्चों की शादी भी कर चुका है। उनके बीच किसी प्रकार का मतभेद हो गया और मामला कोतवाली तक आ पहुंचा। कोतवाली पुलिस भी पूरे मामले पर पर्दा डालने की कोशिश करती रही। समाचार लिखे जाने तक मामले को रफा- दफा किए जाने की कोशिश चल रही थी।