फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   way the cold storage owner's daughter died will make your heart tremble CCTV footage revealed

UP: दर्दनाक हादसा...शीतगृह स्वामी की बेटी की जिस तरह हुई माैत, कांप जाएगा कलेजा; सीसीटीवी आया सामने

Mon, 02 Jun 2025 03:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Jun 2025 03:36 PM IST
सार

 
आगरा में शीतगृह स्वामी की बेटी की माैत का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। दयालबाग मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने उसे रौंद दिया। छोटी बहन मदद मांगती रही। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। 
 

विज्ञापन
way the cold storage owner's daughter died will make your heart tremble CCTV footage revealed
सीसीटीवी और मृतका का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के दयालबाग मार्ग पर शुक्रवार रात को ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से शीतगृह स्वामी की 16 वर्षीय बेटी सिदि्ध उर्फ नव्या की जान चली गई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिस जगह घटना हुई, वहां सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। पुलिस को आशंका है कि तेज गति से ट्रैक्टर ट्राली के आने के दाैरान निर्माणाधीन सड़क पर स्कूटर गिरने की वजह से हादसा हुआ।
विज्ञापन


 

घटना शुक्रवार रात 1:30 बजे की है। गंगे गाैरी बाग, बल्केश्वर निवासी दिलीप अग्रवाल के हाथरस मार्ग पर शीतगृह हैं। बेटी सिदि्ध उर्फ नव्या अग्रवाल ने दसवीं की परीक्षा पास की थी। घटना वाले दिन वह स्कूटर से अपनी छोटी बहन के साथ घर की तरफ जा रही थीं। दयालबाग-पोइया घाट मार्ग पर श्रीराम फार्म हाउस के पास एक ट्रैक्टर ट्राली ने दोनों बहनों को चपेट में ले लिया। नव्या ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। उसकी माैके पर ही जान चली गई।

ये भी पढ़ें -  शस्त्र लाइसेंस फर्जीवाड़ा: बड़े-बड़े कारोबारियों से संबंध, विदेशों से संपर्क; ये लोग बनाए जाएंगे गवाह


 
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीर ने बुलाई थी पुलिस
घटना के बाद का वीडियो और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में एक युवक मृतका की छोटी बहन से बात कर रहा है। वह मदद मांग रही है। वह रोते हुए कह रही है कि ट्रैक्टर वाला कुचल गया। अपने पिता को फोन लगाने की कह रही है। राहगीर ने ही 112 पर काल करके बुलाया। पुलिस नव्या को अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
 
ये भी पढ़ें -   शस्त्र लाइसेंस फर्जीवाड़ा: असलहा बाबू फरार, तलाश में जुटी एसटीएफ; पकड़ते ही खुल जाएंगे ये राज


 
विज्ञापन

फार्म हाउस से आगे निकलते ही हादसा
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि घटनास्थल के पास मैरिज होम के बाहर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। एक में नजर आया कि एक ट्रैक्टर पोइया घाट की तरफ से न्यू आगरा की तरफ जा रहा है। फार्म हाउस से आगे निकलते ही हादसा होता है। इसके बाद स्कूटर सवार दोनों बहन सड़क पर गिरी हुई नजर आ रही हैं। जिस जगह पर हादसा हुआ, वहां पर दोनों तरफ सड़क का निर्माण चल रहा है। इसके लिए गिट्टी डाली गई हैं। मगर, कोई संकेतक नहीं लगाया गया है। तेजगति से आती ट्रैक्टर ट्राली की वजह से हादसा होता है। सड़क पर गिट्टी होने की वजह से दोनों बहनें गिरती हैं। एक सड़क से दूसरी तरफ गिरने की वजह से बच जाती है। परिजन जो भी तहरीर देंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ट्रैक्टर ट्राली की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पिता दिलीप और मां खुशबू के आंसू नहीं रुक रहे हैं।

ये भी पढ़ें -   रफ्तार का कहर: कार ने ऑटो और बाइक को उड़ाया, दो युवकों की मौके पर मौत; दो की हालत गंभीर


 

सड़क निर्माण में सुरक्षा का भी रखा जाए ख्याल
वरिष्ठ अधिवक्ता केसी जैन ने बताया कि अगर, कहीं सड़क निर्माण किया जाए तो सुरक्षा के भी इंतजाम होने चाहिए। संकेतक लगाए जाने चाहिए। मार्ग को रोका जाना चाहिए। बैरिकेडिंग की जानी चाहिए। निर्माण कार्य कराने वाली संस्था की ओर से एक कर्मचारी को भी तैनात किया जाए, जिससे लोगों को रास्ता दिखाया जा सके। रोशनी के भी उचित इंतजाम आवश्यक हैं। अगर, ऐसा कोई नहीं करता है तो लापरवाही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed