फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Speed havoc: Car hits auto and bike two youths die on the spot two in critical condition

रफ्तार का कहर: कार ने ऑटो और बाइक को उड़ाया, दो युवकों की मौके पर मौत; दो की हालत गंभीर

Mon, 02 Jun 2025 07:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Jun 2025 07:32 AM IST
सार

आगरा के करकुंज रोड पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां कार ने ऑटो और बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। 
 

विज्ञापन
Speed havoc: Car hits auto and bike two youths die on the spot two in critical condition
आगरा सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना  सिकंदरा के करकुंज मार्ग पर रविवार रात 11:15 बजे तेज रफ्तार कार की ऑटो और बाइक में टक्कर लगने से दो लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे से अफरातफरी मच गई। ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवारी नहीं थीं। घायलों को लोगाें ने अस्पताल पहुंचाया। उधर, हादसे के बाद कार को लेकर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  पवन को पसंद नहीं करती थी सुनीता: पिता-पति और देवर ने पीट-पीटकर मार डाला, राजस्थान में हत्या; UP में फेंकी लाश
विज्ञापन



 

बाइक के बाद ऑटो में मारी टक्कर
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि सफेद रंग की एक कार सेक्टर 11 स्थित पानी की टंकी की तरफ से करकुंज की तरफ जा रही थी। वहीं बाइक और ऑटो करकुंज की ओर से पानी की टंकी तरफ जा रहे थे। कार ने पहले बाइक को चपेट में लिया। उस पर 3 लोग सवार थे। इसके बाद ऑटो को भी टक्कर लगी। हादसा इतना जोरदार था कि ऑटो और बाइक कई मीटर दूर जा गिरे। इससे चीखपुकार मच गई।

ये भी पढ़ें -  Ahilyabai Holkar Jayanti 2025: '300 वर्ष पहले सीखा आत्मरक्षा का गुर', सीएम बोले- अब पाकिस्तान को सिखाया सबक
 
विज्ञापन

दो की हालत गंभीर
लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बाइक सवार युवकों और ऑटो चालक को अस्पताल पहुंचा गया। एसएन मेडिकल काॅलेज इमरजेंसी में दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में उनकी पहचान गिहारा बस्ती, हरीपर्वत निवासी आशुतोष (21) और ऋतिक के रूप में हुई। वहीं गिहारा बस्ती के ही साजन और आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर 12 निवासी साैरभ गंभीर घायल हो गए। उनका उपचार चल रहा है। जानकारी पर परिजन पहुंच गए। उनमें कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें -  UP: नाैवीं की छात्रा की लूटी आबरू..वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, फिर बहन के घर ले जाकर किया ऐसा काम, सह न सकी वो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed