फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Arms license fraud: Aslaha Babu absconding STF on the lookout

शस्त्र लाइसेंस फर्जीवाड़ा: असलहा बाबू फरार, तलाश में जुटी एसटीएफ; पकड़ते ही खुल जाएंगे ये राज

Mon, 02 Jun 2025 08:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Jun 2025 08:56 AM IST
सार

फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाने वाले गिरोह में कौन-कौन शामिल रहा, इसका राज पता करने के लिए एसटीएफ सेवानिवृत्त असलहा बाबू की तलाश में जुटी है। वो अभी फरार चल रहा है। 

 

विज्ञापन
Arms license fraud: Aslaha Babu absconding STF on the lookout
फर्जी शस्त्र लाइसेंस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में फर्जी शस्त्र लाइसेंस केस में सेवानिवृत्त असलहा बाबू संजय कपूर आरोपी है। वह लापता हो गया है। एसटीएफ उसे तलाश रही है। पूछताछ में कई राज खुल सकते हैं।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में असलहा लाइसेंस बनाने में फर्जीवाड़ा और विदेशी असलहा को चढ़ाने का खेल किस तरह से किया गया, इस सबकी जानकारी ली जाएगी। वहीं जिन लोगों ने जानकारी के अभाव में पिस्टल खरीदी होगी, उनको एसटीएफ गवाह बना सकती है। वह अपने बयान भी दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन


 

मॉनिटरिंग लखनऊ में बैठे अधिकारी भी कर रहे हैं। एसटीएफ को इनपुट मिला है कि असलहा कार्यालय में दस्तावेजों को चेक तक नहीं किया जा रहा था। फाइल अधिकारियों के पास तक नहीं पहुंच रही थीं।

ये भी पढ़ें -  रफ्तार का कहर: कार ने ऑटो और बाइक को उड़ाया, दो युवकों की मौके पर मौत; दो की हालत गंभीर


 
विज्ञापन

कारतूसों का भी मांगेंगे हिसाब
इस केस में एसटीएफ को लोग फोन कर हर दिन नई जानकारी दे रहे हैं। कोई गिरोह के जमीनों पर कब्जे के बारे में बता रहा है तो कोई अवैध संपत्तियों की जानकारी दे रहा है। मुख्य शिकायतकर्ता विशाल भारद्वाज ने तो आयकर विभाग में भी शिकायत कर रखी है। उधर, एसटीएफ आरोपियों से पिस्टलों के साथ ही कारतूसों का भी हिसाब लेगी। कितने लिए और कहां इस्तेमाल किया देखा जाएगा।

ये भी पढ़ें -  पवन को पसंद नहीं करती थी सुनीता: पिता-पति और देवर ने पीट-पीटकर मार डाला, राजस्थान में हत्या; UP में फेंकी लाश


 
विज्ञापन

वहीं सेवानिवृत्त बाबू संजय कपूर पर भी विदेशी पिस्टल होने की जानकारी मिली है। अगर, यह बात सही निकली तो उससे पूछा जाएगा कि पिस्टल कहां से आई। किससे खरीदी थी। अन्य आरोपियों ने अपनी विदेशी पिस्टल को विभाग में दर्ज कराया तो जांच क्यों नहीं हुई। उनके पास यह पिस्टल कहां से आई, इन सबकी जानकारी आरोपियों से पूछताछ में ली जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed