फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Arms license fraud: Relationship with big businessmen contact with foreign countries

शस्त्र लाइसेंस फर्जीवाड़ा: बड़े-बड़े कारोबारियों से संबंध, विदेशों से संपर्क; ये लोग बनाए जाएंगे गवाह

Mon, 02 Jun 2025 09:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Jun 2025 09:00 AM IST
सार

एसटीएफ विदेशी असलहा गिरोह के परिचितों की कुंडली खंगाल रही है। अभी तक की जांच में सामने ये भी आया है कि  शस्त्र लाइसेंस फर्जीवाड़े के आरोपियों के संबंध कई बड़े कारोबारियों से हैं। 
 

विज्ञापन
Arms license fraud: Relationship with big businessmen contact with foreign countries
मोहम्मद जैद खान और मोहम्मद अरशद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विदेशी असलहा और फर्जी लाइसेंस बनवाने वाले गिरोह के संबंध बड़े-बड़े कारोबारियों से होने की बात सामने आई है। एसटीएफ इन सभी परिचितों की कुंडली खंगाल रही है। वहीं जिन लोगों को गिरोह ने शस्त्र बेचे हैं, उन सभी को गवाह भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन


एसटीएफ गिरोह के बारे में गहनता से विवेचना में जुटी हुई है। शिकायत मिलने पर तकरीबन 9 महीने जांच की गई थी। जांचकर्ता निरीक्षक यतेंद्र शर्मा ने साक्ष्य जुटाए थे। कलेक्ट्रेट स्थित असलहा बाबू के कार्यालय से भी दस्तावेज लिए थे।
विज्ञापन

केस दर्ज होने के बाद मजबूत साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। विवेचना पर अंगुली नहीं उठाई जा सके। इसमें पुलिस की भी मदद ली जा रही है। पीड़ित लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। लाइसेंस बनवाने से संबंधित दस्तावेज लिए जाएंगे। पूरे केस की माॅनिटरिंग वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  रफ्तार का कहर: कार ने ऑटो और बाइक को उड़ाया, दो युवकों की मौके पर मौत; दो की हालत गंभीर


 

गिरोह के दो सदस्यों के तार अपराधियों के अलावा बड़े कारोबारियों से होने की बात सामने आई है। उनसे सवाल पूछे जाएंगे। यह पता किया जाएगा कि किसी ने आरोपियों से शस्त्र और कारतूस तो नहीं लिए हैं। जमीनों पर अवैध कब्जे में शामिल हुए होंगे तो भी जांच के घेरे में आएंगे।

 

आगरा से बाहर चले गए आरोपी
जहां एसटीएफ गिरोह के बारे में साक्ष्य संकलन कर रही है, वहीं सभी की लोकेशन आगरा से बाहर मिल रही है। सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ को बताया गया है कि आरोपी राजेश बघेल हरियाणा चला गया है। वहीं अन्य आरोपियों की भी लोकेशन लखनऊ और प्रयागराज तक है। एसटीएफ जल्द ही विवेचना में बयान देने के लिए आरोपियों को नोटिस देकर बुला सकती है। अगर, उनका कोई दोष नहीं है तो अपने बयान दर्ज करा सकते हैं। उन्हें पिस्टल गलत तरीके से बेची गई है तो वह इसके साक्ष्य दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें -   पवन को पसंद नहीं करती थी सुनीता: पिता-पति और देवर ने पीट-पीटकर मार डाला, राजस्थान में हत्या; UP में फेंकी लाश


 

मोहम्मद जैद की भी पड़ताल
मोहम्मद जैद के मुख्तार अंसारी से कनेक्शन सामने आने के बाद एसटीएफ के साथ खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हैं। उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इससे संबंधित एक दस्तावेज हाथ लगा है। इसमें क्राइम नंबर लिखा है। थाना सदर, ताजगंज और रकाबगंज से जानकारी जुटाई जा रही है। यह देखा जा रहा है कि अगर, कोई केस दर्ज हुआ तो उसमें क्या हुआ? इस बारे में पता किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed