फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   viral feaver , district hospital in mainuri

जिले नहीं थम रहा बुखार का कहर, डेंगू से युवक और वायरल से मासूम सहित तीन की मौत

Sun, 22 Sep 2019 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
viral feaver , district hospital in mainuri
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : MAINPURI
भोगांव/मैनपुरी। डेंगू और वायरल बुखार से हो रही मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब भोगांव के डेंगू से पीड़ित एक युवक की मथुरा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की शादी महज चार माह पूर्व हुई थी। इधर, जिला अस्पताल में भी रविवार को बुखार से पीड़ित एक मासूम सहित दो और मरीजों की मौत हो गई। जबकि एक वृद्ध ने अस्थमा के चलते दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


भोगांव के मैनपुरी रोड स्थित नगला बंबा (नगला सुखू) निवासी रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि उनके 25 वर्षीय पुत्र संदीप उर्फ साहुल कुमार यादव को लगभग एक सप्ताह पहले बुखार आया।
विज्ञापन


जब उसकी जांच कराई गई तो उसमें डेंगू के लक्षण मिले। परिजनों ने उसका, सैफई, आगरा व मथुरा में उपचार कराया। मथुरा में उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। साहुल की शादी महज चार माह पूर्व अप्रैल माह में जनपद फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद की पुलिस चौकी मदनपुर के गांव नगला शीशम की आकांक्षा के साथ हुई थी। साहुल की डेंगू से हुई मौत के बाद गांव में शोक व्याप्त है। वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है। नवविवाहिता का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, रविवार को ओपीडी का अवकाश होने के बाद भी जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल में बिछवां थाना क्षेत्र के गांव नगला मनिहार निवासी रामभजन सिंह के दो वर्षीय पुत्र हरेंद्र को पिछले चार-पांच दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने रविवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना भोगांव क्षेत्र के गांव चंदरपुर निवासी लेखराज सिंह की पत्नी सरोजा देवी (55) को भी पिछले कुछ दिनों से बुखार था। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। शनिवार रात हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उपचार शुरू होने के कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई।


वहीं मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के नगला रते निवासी जगन्नानाथ सिंह (62) को अस्थमा की शिकायत थी। परिजनों ने गंभीर हालत में उन्हें शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉ. धर्मेंद्र कुमार का कहना था कि तीनों ही मरीजों को गंभीर हालत में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी जांच कराते इससे पहले उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed