हाईस्कूल छात्रा संजलि की मौत की खबर आते ही ताजनगरी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। कातिलों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कहीं जाम लगाया गया तो कहीं प्रदर्शन किया गया। लोग कह रहे हैं कि बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे का क्या मतलब है?
संजलि की मौत पर आगरा में गम और गुस्सा, सीएम योगी का पुतला फूंका, निकाले गए कैंडिल मार्च
2 of 9
संजलि हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
नौमील के स्कूल में संजलि पढ़ती थी। लोगों ने यहां आगरा-जगनेर रोड पर जाम लगाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। लालऊ में कई बार पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। देर रात तक नारेबाजी चलती रही।
संजलि की मौत पर आगरा में गम और गुस्सा, सीएम योगी का पुतला फूंका, निकाले गए कैंडिल मार्च
3 of 9
संजलि हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर में गांव आए एसएसपी अमित पाठक को भी युवाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। युवकों ने नारे भी लगाए। गांव के सोनवीर का कहना था कि सरकार सुरक्षा के दावे करती है, लेकिन यह दावे फेल ही साबित होते हैं। बेटियों को आज भी घर से निकलने में डर लगता है। उन पर सरेराह हमले किए जाते हैं। दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। इन पर कब अंकुश लगेगा।
संजलि की मौत पर आगरा में गम और गुस्सा, सीएम योगी का पुतला फूंका, निकाले गए कैंडिल मार्च
4 of 9
संजलि हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
संजलि की मौत की खबर पर समाजसेवी कुंदकिना शर्मा, शांति बहल और वत्सला प्रभाकर लालऊ गांव पहुंची। उन्होंने पीड़ित परिवार से बात की। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में ऐसी घटनाओं के लिए कोई जगह नहीं है। अब समय आ गया है जब बेटों को कानून का पाठ पढ़ाया जाए कि अगर कोई हरकत करेंगे तो क्या अंजाम होगा।
संजलि की मौत पर आगरा में गम और गुस्सा, सीएम योगी का पुतला फूंका, निकाले गए कैंडिल मार्च
5 of 9
संजलि हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
लालऊ में नेताओं का तांता लग गया। बसपा के कोआर्डिनेटर सुनील कुमार चित्तौड़, पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय, जिलाध्यक्ष भारतेंदु अरुण, कुंवरचंद वकील, पूर्व विधायक कालीचरन सुमन, भगवान सिंह कुशवाहा, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, दीवान सिंह मुखिया, शाहिद खान, ओम शर्मा, आशाराम, राजपाल सिंह, सपा से जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव, प्रवक्ता रोली तिवारी मिश्रा, रालोद की जिलाध्यक्ष मालती चौधरी पहुंचे।