वीडीओ से बोला ठेकेदार- हमारा फायदा होगा तभी तो तुम्हारा फायदा होगा मैडमजी, ऑडियो वायरल
- ठेकेदार से वीडीओ ने कहा- मुझे बताओ...मैं 30 क्या 40 रुपये फीट का पेमेंट करा दूंगी
- कमीशन की बातचीत का ऑडियो-वीडियो वायरल होने पर बिचपुरी ग्राम विकास अधिकारी निलंबित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिले के बिचपुरी विकास खंड की ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) सुरगंगा पांडेय और ठेकेदारों के बीच पंचायत में हुए कार्यों में कमीशन के लेनदेन की बातचीत के ऑडियो-वीडियो वायरल हो गए। इसके बाद गुरुवार को जिला विकास अधिकारी एम. अरुन्मौली ने वीडीओ सुरगंगा पांडेय को निलंबित कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच के लिए उपायुक्त ने एनआरएलएम (नेशनल रूरल लाइवलीहुड मिशन) अधिकारी को नामित किया है।
ग्राम विकास कार्यों में कमीशन लेकर बिल बढ़ाकर भुगतान करने का एक और मामला सामने आया है। सुरगंगा पांडेय के मामले में दो ऑडियो और एक वीडियो सामने आए हैं। 7.05 मिनट का वीडियो और 7 मिनट और 2.50 मिनट के दो ऑडियो की बातचीत वायरल हुई है।
वीडियो में सुरगंगा ब्लॉक कार्यालय पर ठेकेदार और अन्य लोगों से बातचीत कर रही हैं। जिला विकास अधिकारी एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एम अरुन्मौली ने कहा ऑडियो और वीडियो की जांच कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया दोषी महिला अधिकारी को निलंबित कर दिया है।
बातचीत के मुख्य अंश
ठेकेदार: मैडम... आपको पेमेंट करवा दिया करेंगे आप बिल बनवा देना।
वीडीओ: सचिव की खाने की लिमिट है, प्रधान सब खा जाता है।
ठेकेदार: पेंटिंग आदि कार्यों में एस्टिमेट बढ़वाकर बिल पास कराना।
वीडीओ: 30 क्या 40 रुपये फीट का पेमेंट करवा देंगे तुम चिंता मत करो।
ठेकेदार: प्रधान कह रहा था आपका ट्रांसफर हो जाएगा काम नहीं होगा।
वीडीओ: ट्रांसफर नहीं हो रहा सचिव का... ये बात भूल जाओ आप और वो..।
ठेकेदार: हमारा फायदा होगा तभी तो तुम्हारा फायदा होगा मैडमजी..।
वीडीओ: जितनी चीजें हैं उन सबके पेमेंट बढ़ा कर करा दूंगी..।
ठेकेदार: दो फाइल रह गई हैं..।
वीडीओ: क्यों परेशान होते हो, मेरे बैग में चार एस्टिमेट बने रखे हुए हैं।
ठेकेदार: लड़ामद, नानपुर और अंगूठी का पेमेंट निकवा दो मेरा
वीडीओ: तुमने ये क्यों कहा प्रधान 17% और मैं 12% लेती हूं।
ठेकेदार: मैडम हमने नहीं कहा, प्रधान झूठ बोल रहा है।
वीडीओ: मैं साढ़े 52 हजार रुपये लूंगी.. विश्वास बनाकर काम करो।
ठेकेदार: पेमेंट जल्दी हो जाना चाहिए, आप हिसाब बनाकर बताओ।
वीडीओ: मेरे सैलरी एकाउंट में 17 हजार रुपये बचे हैं वेतन नहीं मिला।
ठेकेदार: मैडम किसी को पिछले महीने का वेतन नहीं मिला है।
वीडीओ: प्रधान सब खाता जाता है, तीन महीने में अचार संहिता लग जाएगी फिर प्रधान कुछ नहीं कर पाएगा।