{"_id":"69f0c5dd504e3d247b07f624","slug":"video-made-from-taj-minaret-in-agra-2026-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: सफाई कर्मचारी ने ताज की मीनार से बनाया ऐसा वीडियो, अधिकारियों के उड़ गए होश; सुरक्षा पर भी सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: सफाई कर्मचारी ने ताज की मीनार से बनाया ऐसा वीडियो, अधिकारियों के उड़ गए होश; सुरक्षा पर भी सवाल
Tue, 28 Apr 2026 08:12 PM IST
Arun Parashar
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 28 Apr 2026 08:12 PM IST
सार
ताजमहल के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर एएसआई अधिकारियों के होश उड़ गए। आननफानन जांच शुरू वीडियो को डिलीट कराया गया। साथ ही वीडियो बनाने वाले सफाई कर्मचारी को भी नाैकरी से हटा दिया गया।
विज्ञापन
ताज की मीनार से बनाए वीडियो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सैलानियों के भ्रमण के लिए बंद की गई ताजमहल की मीनार पर चढ़कर ताज का 360 डिग्री व्यू का वीडियो बना लिया गया। सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर वीडियो वायरल हो गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने जांच की तो पता चला कि संविदा पर तैनात सफाई कर्मचारी ने मीनार पर चढ़कर वीडियो बनाया था। उसे तत्काल नाैकरी से निकालते हुए वीडियो डिलीट करा दिया गया।
मंगलवार को सोशल मीडिया पर ताजमहल की मीनार के मुख्य गुंबद परिसर का 360 डिग्री व्यू का वीडियो वायरल हो गया। मीनार और ताजमहल के मुख्य गुंबद पर चढ़ना या फोटोग्राफी करना प्रतिबंधित है। ऐसे में सीआईएसएफ की सुरक्षा पर भी सवाल उठ गए। इट्स विशाल भाई नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किए गए वीडियो के बाद ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक कलंदर बिंद ने जांच की, जिसमें पता चला कि वीडियो 5-6 दिन पुराना है।

Trending Videos
उन्होंने बताया कि संविदा पर रखे गए एक सफाई कर्मचारी ने इसे बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। कर्मचारी के मोबाइल में वीडियो मिलने पर उसे डिलीट करा दिया गया और सफाई कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से नौकरी से हटा दिया गया है।
मीनार, गुंबद और भूमिगत कक्ष में जाने से पहले जमा होंगे मोबाइल
घटना से सबक लेते हुए एएसआई ने तय किया है कि मुख्य गुंबद, मीनार, भूमिगत कक्षों, बुर्जों जैसे प्रतिबंधित क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारी ड्यूटी पर जाने से पहले अपना मोबाइल जमा करेंगे। सभी कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है कि वह स्मारक के प्रतिबंधित हिस्से की फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी नहीं करें।