फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   victim family protest against police after young man death in firozabad

मारपीट में घायल युवक की मौत पर फूटा परिजनों का गुस्सा, हाईवे जाम, थाने में हंगामा

Sun, 08 Sep 2019 10:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 08 Sep 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
victim family protest against police after young man death in firozabad
थाने के बाहर एकत्र परिवार की महिलाएं व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र में मारपीट की घटना में घायल युवक की मौत हो गई। उसका इलाज जयपुर के एक अस्पताल में चल रहा था। रविवार सुबह जैसे ही उसका शव गांव पहुंचा, परिवार में चीत्कार मच गई। वहीं मामले में पुलिस की कार्रवाई से नाराज लोगों ने शव रखकर हाईवे पर जाम लगा दिया।  
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद मृतक के परिजनों ने थाने में शव रखकर हंगामा किया। परिजन चौकी इंचार्ज लाइनपार को निलंबित करने के साथ हत्या का मुकदमा और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। पुलिस अफसरों के आश्वासन देने के बाद हंगामा शांत हुआ।   
विज्ञापन


मारपीट की घटना एक सितंबर की है। गांव चुल्हावली निवासी 20 वर्षीय सनी पुत्र जुगेंद्र सिंह एक सितंबर की शाम टूंडला से गांव लौट रहा था। रास्ते में कुछ लोगों उस पर हमला कर दिया। उसे बेरहमी से पीटा, जिसमें सनी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने हमले का आरोप परिवार के कुछ लोगों पर लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जयपुर में ही हुआ शव का पोस्टमार्टम

victim family protest against police after young man death in firozabad
थाने के बाहर बैठीं मृतक के परिवार की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
घायल सनी की हालत बिगड़ने पर आगरा अस्पताल भर्ती कराया गया था, जहां से परिजन जयपुर ले गए थे। छह सितंबर की शाम सनी की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। जयपुर में पोस्टमार्टम होने के बाद रविवार की सुबह उसकी शव टूंडला पहुंचा। शव पहुंचने पर आक्रोशित परिजनों ने हाईवे जाम कर दिया।

पुलिस के समझाने पर जाम खोल दिया था। इसके बाद परिजनों ने थाने के गेट पर शव रख दिया और हंगामा करने लगे। परिजनों ने चौकी प्रभारी निहाल सिंह पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। फोर्स के साथ पहुंचे सीओ डॉ अरुण कुमार सिंह ने किसी तरह स्थिति को कंट्रोल किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed