फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vehicle parking

मैनपुरी के थानों में कबाड़ हो रहे वाहन, ऐसा है हाल

Mon, 13 Jul 2020 01:04 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 13 Jul 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
Vehicle parking
थाने में खड़े दोपहिया वाहन - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जिले में पुलिस द्वारा बरामद चोरी के वाहनों का समय रहते निस्तारण न किए जाने से थानों में लाखों के वाहन कबाड़ में बदलते जा रहे हैं। शहर से लेकर देहात तक थानों में वाहनों के अंबार लगे हुए हैं। अधिकारियों की मानें तो जटिल कानूनी प्रक्रिया के चलते निस्तारण में समय लगता है। लावारिस वाहनों की नीलामी के लिए जिला स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


शहर कोतवाली की बात करें या जिले के सभी 13 थानों की। यहां पुलिसकर्मियों के लिए जितने आवास नहीं हैं। उससे कई गुना वाहन परिसर में खड़े हुए हैं। शहर कोतवाली में बाहर और मेस के सामने वाहनों के ढेर लगे हुए हैं। सर्दी का मौसम हो या गर्मी, हर मौसम में यह वाहन यहां खड़े जंग खाते रहते हैं। शायद ही एकाध वाहन स्वामी का पता चलता हो।
विज्ञापन


शहर की बात करें तो कोतवाली में बीते करीब पांच सालों से कबाड़ वाहनों की नीलामी प्रक्रिया नहीं हुई है। इसके चलते सीओ कार्यालय और पुलिस लाइन भी इन वाहनों को खड़ा करने का ठिकाना बन चुके हैं। भोगांव, करहल, किशनी, औंछा, बरनाहल, कुरावली आदि थानों का भी यही हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों नहीं हो पाता निस्तारण
पुलिस द्वारा बरामद किए गए अधिकांश वाहन चोरी के मामलों से संबंधित होते हैं। चोरी होने के बाद वाहन स्वामी की ओर से रिपोर्ट दर्ज करा दी जाती है। इसके बाद बरामदगी न होने पर पुलिस एफआर लगा देती है। वाहन स्वामी को बीमा कंपनी से भुगतान मिल जाता है। इसके चलते थानों में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जाती है।


कई वाहनों के मुकदमे न्यायालय में चल रहे हैं। ऐसे में कोर्ट के आदेश पर ही निस्तारण की कार्रवाई होती है। इसके अलावा लावारिस वाहनों को डीएम की अनुमति पर समिति बनाकर नीलाम कराए जाने की प्रक्रिया अमल में लाई जाती है। - मधुवन कुमार सिंह, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed