फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   uttarakhand governor babyrani maurya took the resolution of read daughter and save daughter

चारों धाम की भूमि पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संकल्प पूरा करेंगी राज्यपाल

Sat, 25 Aug 2018 09:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 25 Aug 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand governor babyrani maurya took the resolution of read daughter and save daughter
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्या - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड की मनोनीत राज्यपाल बेबीरानी मौर्या ने भले ही अभी राज्यपाल की शपथ नहीं ली हो, लेकिन उन्होंने अपने कार्यकाल का एजेंडा तैयार कर लिया है। वे प्रधानमंत्री के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से प्रभावित हैं और इसे चारों धाम की धरा पर पूरा करने का संकल्प लिया है। उन्होंने मीडियाकर्मियों के सामने अपने कार्यकाल की प्राथमिकता बताईं।

विज्ञापन


उत्तराखंड की मनोनीत राज्यपाल बेबीरानी मौर्या शुक्रवार को दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर आगरा के सर्किट हाउस पहुंची। उन्होंने बताया कि गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ चारों धाम की धरा उत्तराखंड है। वे वहां की राज्यपाल नियुक्त हुई हैं। उनकी प्राथमिकता में प्रधानमंत्री की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान है, जिस संकल्प के साथ पूरा करेंगी। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा और पिछड़े लोग भी हैं, जो उनके निकट हैं। उनके लिए हमेशा काम करती रहेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने स्थानीय स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा, जैविक खेती और लघु उद्योगों को खोलकर पलायन रोकने की बात कही। इस बीच सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के कामों की बड़ाई की। वे महज 20 मिनट ही रुकी और दोपहर 1.30 बजे सर्किट हाउस से रवाना हो गईं। एक सवाल पर उनका कहना था कि जैसे राज्यपाल जाते हैं, वैसे ही उत्तराखंड जाएंगी। 26 तारीख को शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed