{"_id":"62482530de40e13e0817f6fd","slug":"up-police-anti-romeo-squad-active-near-school-college-in-navratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: शोहदों से निपटने के लिए सक्रिय हुए एंटी रोमियो दस्ते, देवी के मंदिरों पर रही नजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: शोहदों से निपटने के लिए सक्रिय हुए एंटी रोमियो दस्ते, देवी के मंदिरों पर रही नजर
Sat, 02 Apr 2022 07:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 02 Apr 2022 07:05 PM IST
सार
नवरात्र के पहले दिन देवी के मंदिरों पर एंटी रोमियो दस्तों की विशेष नजर रही। इसके साथ ही स्कूल, कॉलेज, बाजार और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर एंटी रोमियो दस्ते सक्रिय नजर आए।
विज्ञापन
एंटी रोमियो टीमें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवदुर्गा पर्व पर देवी मंदिरों और आयोजित होने वाले नवरात्र मेलों में अक्सर महिलाओं और बालिकाओं के साथ छेडख़ानी की घटनाएं होती रही हैं। वहीं मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान चैन स्नेचिंग की घटनाएं भी होती आईं हैं। ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस ने इस बार कड़े बंदोबस्त किए। कुल 11 एंटी रोमियो टीमें वर्दी व बिना वर्दी के तैनात की गईं, जिन्होंने अवांछनीय तत्वों पर नजर रखी।
विज्ञापन
शहर के चामुंडा देवी मंदिर पर सुबह से ही एंटी रोमियो दस्ते सक्रिय नजर आए। दस्ते में महिला पुलिस कर्मी सादा कपड़ों में व वर्दी में दिखाई दीं। पुरुष पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया। सीओ दीप कुमार पंत एवं इंस्पेक्टर रमेश भारद्वाज भी टीम के साथ मंदिर परिसर व मेला ग्राउंड में सक्रिय थे। बेवजह खड़े युवकों को दस्तों के द्वारा सचेत किया जा रहा था। पुलिस टीमों की सक्रियता को देखकर महिलाएं, बालिकाएं खुश नजर आईं।
विज्ञापन
चामुंडा मंदिर पर दर्शन करने पहुंची महिला रुक्मणी देवी ने बताया कि पुलिस ने इस बार अच्छा बंदोबस्त किया है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि देवी मंदिरों के अलावा बालिका स्कूलों व अन्य स्कूलों के पास भी एंटी रोमियो दस्ते सक्रिय रहेंगे। उन्होंने बताया कि एसपी ने पूरे जिले में ऐसे दस्तों की तैनाती की है।
विज्ञापन