{"_id":"766cedeba7345b7e8e2e8cb0db1cb7f5","slug":"up-board-exam-cheating-on-5-center-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षाः पांच केंद्रों पर सामूहिक नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षाः पांच केंद्रों पर सामूहिक नकल
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Wed, 04 Mar 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में नकल पर नकेल नहीं लग पा रही है। कक्ष निरीक्षक से लेकर केंद्र व्यवस्थापक तक नकल करा रहे हैं। मंगलवार को दूसरी पाली में इंटर के रसायन विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा के दौरान पांच केंद्रों पर कापियां एक जैसी लिखी मिलीं। वहीं दो नकलची पकड़े गए। एक केंद्र व्यवस्थापक को हटाया गया और कुछ संदिग्ध कक्ष निरीक्षकों का रिकार्ड मांगा गया है।
डीआईओएस दिनेश कुमार यादव ने बताया कि प्रेमवती इंटर कालेज, शमसाबाद में नीचे के कमरे खाली थे, बावजूद इसके ऊपर के कमरों में परीक्षा कराई जा रही थी। परीक्षार्थियों की कापियों में प्रश्नों के उत्तर भी लगभग एक जैसे लिखे थे। बोर्ड सचिव को स्क्रीनिंग के लिए संतुति की जाएगी। आसाराम इंटर कालेज शमसाबाद, परमहंस लंबरदार इंटर कालेज नयाबांस, वीडीएम इंटर कालेज हिरनेर में भी परीक्षार्थियों की कापियों में उत्तर समान तरीके से हल मिले हैं। डीआईओएस ने एपी इंटर कालेज से एक नकलची पकड़ा। वहीं स्थिति ठीक न मिलने पर रामचरन इंटर कालेज, बकालपुर केंद्र व्यवस्थापक को बदला जा रहा है।
एडीआईओएस डा. धर्मेंद्र शर्मा ने ग्रीन क्लीन इंटर कालेज कालिंदी विहार से एक नकलची धरा। यहां भी सामूहिक नकल की स्थिति मिली। कापियों पर एक जैसे उत्तर लिखे मिले। बोर्ड सचिव को स्क्रीनिंग के लिए लिखा जा रहा है। केंद्र पर 17 उत्तर पुस्तिकाएं भी कम मिली। केंद्र व्यवस्थापक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। पार्श्वनाथ दिगंबर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, टेढ़ी बगिया में नीचे कमरे खाली थे और ऊपर के कक्षों में परीक्षा कराई जा रही थी। इस पर केंद्र व्यवस्थापक से स्पष्टीकरण मांगा गया। जवाब सही नहीं दिए जाने पर केंद्र को काली सूची में डालने की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
दरवाजा सील कराया
राम स्वरूप इंटर कालेज खंदौली में एडीआईओएस ने एक दरवाजा सील कराया, जो कि विद्यालय के साइड में खुल रहा था। यहां दो कक्ष निरीक्षक सही जानकारी नहीं दे पाए। रिकार्ड मांगा गया है। गड़बड़ी पाए जाने पर उनके खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। वहीं जीडी गर्ल्स इंटर कालेज में सभी वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षक ड्यूटी दे रहे थे। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि एडेड और परिषदीय स्कूलों की ड्यूटी उनके यहां लगाई ही नहीं गई है। इसकी जांच की जाएगी।
अनुपस्थित परीक्षार्थियों का रिकार्ड मेंटेन नहीं
जगदंबा इंटर कालेज टेढ़ी बगिया में अनुपस्थित परीक्षार्थियों की एंट्री नहीं की जा रही हैञ एडीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक को नोटिस दिया है।