फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up basic education minister said shiksha mitra should go to school

यूपी की बेसिक शिक्षा मंत्री बोलीं कोर्ट की अवमानना न करें शिक्षामित्र, विद्यालय जाएं

Tue, 12 Sep 2017 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 12 Sep 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
up basic education minister said shiksha mitra should go to school
अनुपमा जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
यूपी की बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद शिक्षामित्रों का प्रदर्शन करना कोर्ट की अवमानना है। शिक्षामित्रों से आग्रह है कि वह स्कूलों में जाएं और शिक्षण कार्य करें। सरकार ने शिक्षामित्रों का वेतन साढ़े तीन हजार से दस हजार रुपये कर दिया है। 
विज्ञापन


उसके बाद भी वह विद्यालय जाकर पढ़ा नहीं रहे हैं। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान बेसिक  शिक्षा मंत्री ने प्राइमरी विद्यालय के जर्जरों भवनों के संबंध में पूछे गए सवाल के उत्तर में कहा कि अब हालत में सुधार हो रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने बढ़ रहे महिला अपराधों के प्रश्न के उत्तर में कहा कि पहले एफआईआर दर्ज नहीं होती थीं अब एफआईआर दर्ज हो रही हैं इसलिए ऐसा लग रहा है कि अपराध बढ़ रहा है। उन्होंने प्रदेश में शिक्षा के स्तर में लगातार सुधार होने का भी दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने दी रिकवरी की धमकी

up basic education minister said shiksha mitra should go to school
अनुपमा जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
बेसिक शिक्षा मंत्री से मिलने गए शिक्षामित्रों के प्रतिनिधिमंडल को मंत्री ने रिकवरी की धमकी दे डाली। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य खेम सिंह चौधरी, दुष्यंत सारस्वत, गिरधारी लाल शर्मा, शशि शर्मा, पुष्पा तिवारी ने बताया कि मंत्री ने उन्हें रिकवरी की धमकी देते हुए कहा है कि हमने साढ़े तीन हजार से दस हजार कर दिए हैं। 

यदि तुमसे रिकवरी कर ली जाय तो क्या होगा? इस प्रश्न से शिक्षामित्र दंग रह गए। बातचीत करने के बाद लौटे शिक्षामित्रों ने मंत्री के इस कथन पर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही दिल्ली जाएंगे। इस दौरान पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर कई थानों का पुलिस बल लगा रहा है।

शिक्षामंत्री को घेरने गए शिक्षामित्र नारेबाजी करके लौटे

up basic education minister said shiksha mitra should go to school
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पहुंचीं बेसिक शिक्षामंत्री अनुपमा जायसवाल का घेराव करने के लिए शिक्षामित्र पहुंच गए। लेकिन वहां भारी पुलिस फोर्स को देखकर वह वापस लौट आए। गेस्ट हाउस में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और वादाखिलाफी का आरोप भी लगाया।

दोपहर को करीब तीन बजे शिक्षामित्र किसान भवन से जुलूस लेकर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर पहुंचे थे। यहां इन्होंने पहुंचते ही नारेबाजी शुरू कर दी। शिक्षामंत्री का घेराव करने के लिए आगे बढ़ने लगे। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो सभी वापस लौट आए। इन लोगों ने यहां नारेबाजी भी की। जब हंगामा बढ़ा तो पुलिस वालों ने शिक्षामित्रों को एक तरफ जाने को कहा। इस पर गेस्ट हाउस के पास सभा करने लगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed