{"_id":"5b1fd6e94f1c1ba86e8b7ace","slug":"two-people-died-in-road-accident-on-highway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, आगरा के युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, आगरा के युवक की मौत, दो घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 12 Jun 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
demo pic
मथुरा के फरह क्षेत्र में रैपुराजाट के पास डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हुई कार पलटने से युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। कार सवार तीनों युवक मथुरा से आगरा लौट रहे थे।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, फरह हाईवे पर ट्रक में पीछे से घुसे ट्रक के चालक की मौत हो गई। ट्रक बनारस से हरियाणा जा रहा था।
आगरा के नगला पदी निवासी रोहित यादव (25) पुत्र रघुवीर यादव अपने दोस्त मुकेश पुत्र बंशी और सुरेंद्र पुत्र बलवीर के साथ कार से मथुरा से आगरा लौट रहे थे। इनकी कार रैपुराजाट के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।

Trending Videos
हादसे में कार सवार रोहित की मौके पर मौत हो गई, जबकि मुकेश और सुरेंद्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
उधर, रायबरेली के चंद्रिका निवासी सुनील (45) पुत्र शत्रुघ्न सिंह ट्रक चालक था। वो बनारस से हरियाणा जाने को ट्रक लेकर फरह पहुंचा ही था कि आगे चल ट्रक में घुस गया। मौके पर चालक की मौत हो गई।
उधर, रायबरेली के चंद्रिका निवासी सुनील (45) पुत्र शत्रुघ्न सिंह ट्रक चालक था। वो बनारस से हरियाणा जाने को ट्रक लेकर फरह पहुंचा ही था कि आगे चल ट्रक में घुस गया। मौके पर चालक की मौत हो गई।