{"_id":"6051065e6c6ed21d63402540","slug":"two-man-attampt-to-kill-throw-acid-crime-news-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: दो युवकों को जिंदा जलाने का प्रयास, गंभीर हालत, आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: दो युवकों को जिंदा जलाने का प्रयास, गंभीर हालत, आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
Wed, 17 Mar 2021 12:56 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र के गांव राजा का ताल के समीप घर के बाहर सो रहे युवक सुकेश पुत्र रामवीर के ऊपर कुछ लोगों द्वारा ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल युवक को मंगलवार देर रात पुलिस उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
ज्वलनशील पदार्थ से युवक को जला देने की घटना की जानकारी होने पर एसपी सिटी भी जिला अस्पताल आ गए। एसपी सिटी मुकेश चंद मिश्रा का कहना है पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
वहीं मक्खनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य में लगे एक श्रमिक को मामूली विवाद के बाद उसके ही तीन साथियों ने गरम डामर डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। घायल युवक लक्ष्मण को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया है। घायल युवक का नाम लक्ष्मण पुत्र तेज सिंह निवासी कोरारी जिला धौलपुर राजस्थान बताया जा रहा है।