फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tubewell operator found dead in firozabad

फिरोजाबाद: खाली प्लॉट में नलकूप ऑपरेटर का शव मिलने से सनसनी, कुत्तों ने चेहरा नोंचा

Sat, 31 Oct 2020 11:35 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 31 Oct 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
Tubewell operator found dead in firozabad
घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद जिले के थाना दक्षिण क्षेत्र में शनिवार की सुबह नलकूप ऑपरेटर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव खाली प्लॉट में पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या कर शव यहां फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


थाना दक्षिण के मोहल्ला मालवीय नगर निवासी रामप्रकाश उर्फ पप्पू उर्फ लाला नलकूप ऑपरेटर थे। शनिवार को सुबह उनका शव परमेश्वर गेट स्थित बिजली घर के पास खाली प्लॉट में पड़ा मिला। शव को कुत्ते खा रहे थे। इसके कारण हाथ की एक अंगुली और चेहरा क्षत-विक्षत हो गया था। शव की हालत देखकर लोग सन्न रह गए। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- मथुरा में मुठभेड़: कुख्यात अनिल बावरिया को मार गिराने के बाद पुलिस को तीन बदमाशों की तलाश
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद परिजनों के साथ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। मृतक की पत्नी विपिन देवी ने हत्या की आशंका जाहिर की है। उनका कहना है कि पप्पू को मोहल्ले के ही विजय उर्फ कल्लू और बबलू साथ लेकर गए थे। इसके बाद पप्पू नहीं लौटा। तब से कल्लू और बबलू भी लापता हैं। 

यह भी पढ़ें- अधिवक्ता हत्याकांडः जिसे जिगरी दोस्त समझा, उसी ने ले ली जान, दस दिन पहले रची थी हत्या की साजिश

क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिटी हरिमोहन सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर ही मौत की स्पष्ट वजह पता चल सकेगी। मृतक की पत्नी ने जिन लोगों पर हत्या की आशंका जताई है, उनकी तलाश की जा रही है। जल्द की घटना का खुलासा किया जाएगा। 

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed