फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trainee sub Inspector attacked in Agra had gone out for patrolling

UP News: आगरा में प्रशिक्षु दरोगा पर हमला, गश्त करने निकले थे...जान बचाने के लिए लगानी पड़ी दौड़

Mon, 05 Aug 2024 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 Aug 2024 10:01 AM IST
सार

आगरा में गश्त के दौरान प्रशिक्षु पुलिस पर हमला कर दिया गया। इस हमले में दरोगा घायल हो गए। जान बचाने के लिए दरोगा को भागना पड़ा। 
 

विज्ञापन
Trainee sub Inspector attacked in Agra had gone out for patrolling
दरोगा - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगरा के कागारौल-फतेहपुर सीकरी रोड पर गश्त के दौरान पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। एक दरोगा घायल हो गया। प्रशिक्षु दरोगा ने किसी तरह खुद को बचाया। पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


कागारौल थाने पर तैनात उपनिरीक्षक हरेंद्र कुमार ने तहरीर दी। उन्होंने बताया कि वह और प्रशिक्षु दरोगा प्रदीप कुमार शुक्रवार की रात फतेहपुर सीकरी रोड स्थित कब्रिस्तान के पास गश्त कर रहे थे। तभी फतेहपुर सीकरी की ओर से बाइक सवार महिला और पुरुष ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। उनकी गर्दन में चोट लगी, घायल हो गए। प्रशिक्षु ने महिला से हसिया छीन लिया।
विज्ञापन


इसी दौरान महिला व धारदार हथियार को छोड़ कर हमलावर व्यक्ति बाइक सहित भाग गया। भागते हुए उसने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस की पूछताछ में महिला ने अपना नाम मीना पत्नी बंटू निवासी औरंगपुर और भागे व्यक्ति का नाम मनोज निवासी औरंगपुर बताया है। बताया गया कि महिला की तहरीर पर पुलिस केस नहीं लिख रही थी, इससे नाराज होकर उसने हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। महिला आए दिन तहरीर देकर गांव के किसी न किसी के खिलाफ फर्जी केस दर्ज कराना चाहती है। जांच के बाद केस दर्ज करने की कहने पर उसने यह हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed