फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   train's no room could spoil holiday

छुट्टियों की ‘वाट’ लगा देगा ट्रेनों का नो रूम

Fri, 10 Apr 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 10 Apr 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
गर्मियों की छुट्टियों में सैरसपाटे की योजना बना रहे हैं तो पहले ट्रेनों का हाल जान लें। हो सकता है उस डेस्टिनेशन की टिकट आपको मिले ही नहीं। चार माह पहले रिजर्वेशन का लाभ उठाते हुए पहले ही टिकटें बुक कराई जा चुकी हैं। यही वजह है कि महत्वपूर्ण ट्रेनें अभी से हाउसफुल हो चुकी हैं। बहुत सी में ‘नोट अबेलेवल’ का बोर्ड लग गया है। शायद समर स्पेशल ट्रेन से बात बन जाए।
विज्ञापन


गोवा, मुंबई, देहरादून, कोलकाता, जौधपुर, जम्मू, केरल, बंगलूरू, चेन्नई, अमृतसर, अहमदाबाद, कोटा, पुणे, सिरडी आदि जगहों के लिए ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही है। वेटिंग डेढ़ सौ से पार जा चुकी है। वहीं उत्कल, गरीब रथ, दुरुंतो, मंगला, गोवा, झेलम, कर्नाटक अमृतसर, तमिलनाडु, हीराकुंड, देहरादून-इंदौर, मालवा, और कोंगो एक्सप्रेस में अभी से सीट न होने की घोषणा होने लगी है।
विज्ञापन


इनमें है लंबी वेटिंग
जोधपुर-हावड़ा, चंबल, हबीबगंज, स्वर्णजयंती, मरुधर एक्सप्रेस, मथुरा-पटना, आंध्र प्रदेश, केरला, पंजाब मेल, सचखंड, तमिलनाडु और गोंडवाना एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग शुरू हो गई है, जिसका कन्फर्म होना मुश्किल होगा। इसमें वेटिंग अभी से डेढ़ सौ पार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटे के लिए सिफारिशें
रेलवे प्रत्येक ट्रेन में इमरजेंसी कोटा रखता है। ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर सीट मिल सके। इस कोटे का नाम अधिकारियों ने अपनी सहूलियत के लिए बदल लिया है। इसे इमरजेंसी न कहकर वीआईपी कोटा कहा जाता है। इस पर नेता और अधिकारियों की सिफारिशें चलती हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed