{"_id":"5b20f0fc4f1c1bb16e8b7a6d","slug":"trader-shot-dead-for-extortion-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चौथ न देने पर व्यापारी की गोली मारकर हत्या, पिता की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथ न देने पर व्यापारी की गोली मारकर हत्या, पिता की हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 13 Jun 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित परिजन से जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के गैलाना रोड स्थित असोपा हॉस्पिटल के पास मंगलवार रात 11 बजे कुछ हमलावरों ने परचून व्यापारी सुरेश चंद पाठक और उनके बेटे मनोज पाठक पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं।
मनोज पाठक की मौत हो गई, जबकि सुरेश चंद की हालत बेहद गंभीर है। तीन दिन पहले पिता-पुत्र से हिस्ट्रीशीटर अपराधी संतोष ने चौथ मांगी थी। उन्होंने विरोध किया था। हत्या की यही वजह मानी जा रही है।
सुरेश चंद पाठक ककरैठा के मानव एंक्लेव के रहने वाले हैं। असोपा हॉस्पिटल के पास स्थित परचून की दुकान बंद करके बेटे के साथ बाइक से घर जाने के लिए निकले ही थे कि बदमाशों ने घेर लिया।

उन पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े। पास में ही मनोज के मामा राजकुमार रहते हैं। उनके समेत काफी लोग आ गए। राजकुमार ने ही फोन से पुलिस को सूचना दी। उन्होंने ही मनोज के भाई दीपक को बताया।
लोगों ने दोनों घायलों को पुष्पांजलि हॉस्पिटल भेजा। वहां मनोज को मृत बताया गया। सुरेश चंद का उपचार चल रहा है। उधर, मौके पर दीपक ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले हिस्ट्रीशीटर संतोष ने दस हजार रुपये की चौथ मांगी थी।
दीपक के मुताबिक वो मामा राजकुमार को धमकी दे रहा था। इसका पापा और भाई ने विरोध किया था। उसी ने यह हमला कराया है। हालांकि उसने यह भी बताया कि कुछ और लोगों से उनका विवाद चल रहा है।
पुलिस ने कहा कि सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी। चौथ न देने पर गोली मार दिए जाने की जिले में चार दिन में यह दूसरी बड़ी वारदात है। इससे पहले फतेहाबाद में पेंगुरिया स्वीट्स के मालिक पर फायरिंग की गई थी।