फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ?too much rush for freedom mobile phone

फ्रीडम के लिए दिनभर ‘फाइट’

Fri, 19 Feb 2016 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Fri, 19 Feb 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
?too much rush for freedom mobile phone
सबसे सस्ते स्मार्ट फोन ‘फ्रीडम 251’ की बुकिंग के लिए शहरवासियों ने भी दिनभर ‘फाइट’ की। कुछ को छोड़कर किसी का भी फोन बुक नहीं हो पाया। दोपहर तक तो साइट ही क्रैश हो गई। लोग बुकिंग के लिए घंटों प्रयास करते रहे मगर, उन्हें निराशा हाथ लगी। इधर, इसकी आड़ में कुछ लोगों ने बुकिंग के लिए अवैध काउंटर लगाकर वसूली भी की। बाद में कुछ लोगों के आपत्ति करने पर ‘फ्रीडम 251’ की बुकिंग छोड़कर दूसरी कंपनी के मोबाइल फोन बुक करना शुरू कर दिया। इसके लिए उन्होंने 500 रुपये वसूले।
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को लांच किए मोबाइल फोन ‘फ्रीडम 251’ के लिए गुरुवार सुबह छह बजे से बुकिंग शुरू हुई। शहरवासी सुबह से ही फोन बुक करने में जुट गए। मगर, कंपनी की साइट पर सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी पेमेंट का पेज नहीं खुला। भरे हुए कॉलम बार-बार खाली हो रहे थे।
विज्ञापन


दोपहर तक तो वेबसाइट ही क्रेश हो गई। इतना ही नहीं, कस्टमर केयर का नंबर भी लगातार बिजी जाता रहा। वहीं, कुछ लोगों ने ‘फ्रीडम 251’ की बुकिंग की आड़ में संजय प्लेस में अवैध काउंटर लगा लिए। बुकिंग के लिए वहां पर काफी भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने बुकिंग के लिए वसूली की भी शिकायत की। इस पर कुछ मोबाइल स्टोर संचालकों ने दूसरी कंपनी के 2,999 रुपये वाले स्मार्ट फोन की बुकिंग शुरू कर दी। विरोध की स्थिति बढ़ती देख इन काउंटरों पर सिर्फ 2,999 रुपये वाले फोन की बुकिंग वाले पैंफ्लेट चस्पा कर दिए। साथ ही ‘फ्रीडम 251’ की ऑनलाइन बुकिंग की जानकारी भी चस्पा कर दी। गौरतलब है कि इस फोन की बुकिंग 21 फरवरी रात आठ बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed