{"_id":"60a945988ebc3e25fb160ae9","slug":"three-miscreants-caught-in-an-encounter-caught-in-an-encounter-mainpuri-news-agr4927726172","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदात की फिराक में घूम रहे तीन बदमाश मुठभेड़ में पकडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारदात की फिराक में घूम रहे तीन बदमाश मुठभेड़ में पकडे
विज्ञापन
घिरोर, मैनपुरी। बड़ाहार जाने वाले मार्ग पर पुलिस टीम ने किसी वारदात की फिराक में खड़े बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस को देख बदमाशों ने टीम पर फायरिंग कर दी। बचाव करते हुए पुलिस ने तीन को अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। उन्हें उन्हें जेल भेजा गया है।
थाना पुलिस गोल चक्कर के पास गश्त कर रही थी, तभी सूचना मिली कि बड़ाहार के पास कुछ लोग असलहा के साथ मौजूद हैं। वह लोग किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह ने एसआई सुधीर कुमार और ओमवीर को टीम के साथ कार्रवाई के लिए भेजा। टीम बड़ाहार जाने वाले मार्ग पर पहुंची और बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस से खुद को घिरता देख बदमाशों ने टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया।
पुलिसकर्मियों ने बचाव करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान तीनों के कब्जे से दो तमंचा, छुरी और कारतूस मिले। थाने लाकर पूछताछ करने पर हमलावरों ने अपने नाम लाला उर्फ घुइया निवासी बड़ाहार, बबलू निवासी गांव फतेहपुर थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद और सलमान अली उर्फ मस्कन निवासी गांव घुराई थाना दन्नाहार बताया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से तीनों को जेल भेजा गया है।