फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three men misdeeds the minor girl in agra

आगरा: आश्रम के कमरे में 12 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार

Sat, 22 May 2021 10:47 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 May 2021 10:47 AM IST
सार

आगरा जिले में 12 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसका आरोप गांव के तीन युवकों पर है। आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन
three men misdeeds the minor girl in agra
सांकेतिक चित्र

विस्तार

आगरा के थाना शमसाबाद क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय लड़की ने तीन युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उक्त तीनों युवकों ने गांव के आश्रम में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद शुक्रवार को उसका मेडिकल कराया। 
विज्ञापन


थाना शमसाबाद के एक गांव निवासी व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ 20 मई को रिश्तेदार की शादी में गया था। घर पर उसकी 12 वर्षीय बेटी अकेली रह गई थी। इस दौरान छोटा निवासी गांव उजावली (थाना फतेहाबाद) घर से लड़की को जामुन खिलाने के बहाने गांव में बने आश्रम में ले आया। जहां पर दो युवक संजू और मुन्ना पहले से मौजूद थे। 
विज्ञापन


आश्रम में ले जाकर किया दुष्कर्म
तीनों युवकों ने आश्रम में बने कमरे में ले जाकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद तीनों ने उसको धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो तेरे परिवार को जान से मार देंगे। शुक्रवार को जब पीड़िता के माता-पिता लौटकर आए तो उसने उन्हें पूरी बात बताई। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर एसपीआरए पूर्वी अशोक वैकेंट, सीओ फतेहाबाद ब्रजमोहन गिरी और थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। पीड़ित ने थाना शमसाबाद में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसपीआरए पूर्वी अशोक वैंकेट ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित कर दी गई है। 

रिश्तों में दरार: प्रेम विवाह करने वाली उज्बेकिस्तान की युवती पति से परेशान, प्यार के बीच आई प्रेमिका

नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस की टीमों ने आरोपियों की तलाश में रातभर दबिश दी। बताया जाता है कि पुलिस एक आरोपी के करीब पहुंच गई है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो सकती है। अन्य दोनों युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed