फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband Beat Uzbekistan Girl Love Marriage Before 14 Years

रिश्तों में दरार: प्रेम विवाह करने वाली उज्बेकिस्तान की युवती पति से परेशान, प्यार के बीच आई प्रेमिका

Sat, 22 May 2021 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 22 May 2021 12:11 AM IST
सार

युवती का आरोप है कि कुछ समय से पति का व्यवहार बदल गया। वह एक युवती से प्यार के चक्कर में पड़ गया है। उसे इस बारे में पता चला। जब वह विरोध करती है तो उसके साथ मारपीट करता है। घर में तोड़फोड़ करने लगता है। उसके चेहरे पर तेजाब डालने की भी धमकी दे चुका है। 

विज्ञापन
Husband Beat Uzbekistan Girl Love Marriage Before 14 Years
शोषण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा में 14 साल पहले प्रेम विवाह करने वाली उज्बेकिस्तान की युवती गाइड पति से परेशान है। उसका आरोप है कि पति एक युवती से प्यार करने लगा है। उसके विरोध करने पर मारपीट करता है। तेजाब डालने की धमकी देता है। पिछले दिनों भी मारपीट कर दी, जिससे उसके चोट लग गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। हालांकि पति ने पत्नी से माफी मांग ली। 

विज्ञापन


थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल के मुताबिक, उज्बेकिस्तान की युवती 14 साल पहले आगरा ताजमहल देखने आई थी। तभी उसकी मुलाकात सदर क्षेत्र के रहने वाले गाइड से हो गई। दोनों में प्रेम संबंध हो गए। युवती ने वर्ष 2007 में गाइड से विवाह कर लिया। वह गाइड के साथ ही रह रही है। 
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि कुछ समय से पति का व्यवहार बदल गया। वह एक युवती से प्यार के चक्कर में पड़ गया है। उसे इस बारे में पता चला। जब वह विरोध करती है तो उसके साथ मारपीट करता है। घर में तोड़फोड़ करने लगता है। उसके चेहरे पर तेजाब डालने की भी धमकी दे चुका है। 15 मई को भी उसके साथ मारपीट की थी। इससे उसके माथे में चोट लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी का कहना है कि पत्नी के मुकदमा दर्ज कराने पर पति भी आ गया। उसने पत्नी से माफी मांग ली। केस में विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी। पति ने पूछताछ में बताया कि लॉकडाउन की वजह से काम नहीं मिल रहा है। पिछले दिनों एक युवती से मोबाइल पर कॉल आने पर बातचीत शुरू हो गई। वह बातचीत करता है। वह अब परिवार का पूरा ख्याल रखेगा।
ये भी पढ़ें- प्यार, शक और हत्या: पुष्पेंद्र हत्याकांड का खुलासा, बहनोई ने मारी थी गोली, 18 जून को होनी थी मृतक की शादी
 

अनोखा विरोध: गेहूं बेचने आए किसान से मथुरा में मारपीट, नाराज किसानों ने क्रय केंद्र पर बिछाई चारपाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed