{"_id":"5df91db38ebc3e87fd1f0bc5","slug":"thieves-steal-jewelry-worth-1-42-lakh-from-cloth-merchant-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: सर्दी के साथ बढ़ीं चोरी की वारदात, चोरों ने कपड़ा व्यापारी के घर को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: सर्दी के साथ बढ़ीं चोरी की वारदात, चोरों ने कपड़ा व्यापारी के घर को बनाया निशाना
Tue, 17 Dec 2019 11:56 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 17 Dec 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में चोरों ने सोमवार की रात सती नगर में कपड़ा व्यापारी सुरेश चंद के मकान से तीन लाख के जेवरात और 1.42 लाख की नगदी चोरी कर ली। व्यापारी और उनका परिवार मकान की पहली मंजिल पर सो रहा था।
चोर छत के रास्ते दूसरी तीसरी मंजिल पर आए। कमरे के ताले तोड़कर अंदर घुसे। चोरी के बाद छत के रास्ते ही वापस चले गए। सुबह चार बजे किराएदारों ने बताया कि कमरे के ताले टूटे हुए हैं।
सुरेश चंद की रामबाग चौराहे पर कपड़े की दुकान है। उन्होंने बताया कि मकान की दूसरी मंजिल पर रहने वाले किराएदारों से सुबह सूचना मिलने पर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पारा गिरते ही चढ़ा चोरियों का ग्राफ
जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है, वैसे ही चोरियां ज्यादा हो रही हैं। पिछले 15 दिनों में शहर में चोरी की छोटी-बड़ी दस वारदात हो चुकी हैं। इसके बावजूद पुलिस की गश्त कॉलोनियों में नहीं हो रही है। चोर इसका फायदा उठा रहे हैं।
प्रकाश नगर, ट्रांसयमुना कॉलोनी, कालिंद्री विहार में चोरियां हो चुकी हैं। तीन दिन पहले कालिंद्री विहार में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में पांच लाख की चोरी हुई। उसका अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।
12 लाख की चोरी में कोई सुराग नहीं
नाई की मंडी के डेरा सरस में रविवार को मार्बल व्यापारी शहजाद के घर हुई 12 लाख की चोरी में पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। चोर घर के ताले तोड़कर आठ लाख रुपये के जेवरात और 4.5 लाख रुपये कैश चोरी करके ले गए थे। सिकंदरा, न्यू आगरा, ताजगंज, सदर में भी चोरी की वारदात हो चुकी हैं जिनका खुलासा नहीं हुआ है।