{"_id":"6a9a596853dcfd29f808b9eb","slug":"teacher-dismissed-after-8-years-of-absence-no-response-to-multiple-notices-service-terminated-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर कहां गायब हो गए शिक्षक: आठ साल तक स्कूल का मुंह नहीं देखा, नोटिस भी बेअसर; अब सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर कहां गायब हो गए शिक्षक: आठ साल तक स्कूल का मुंह नहीं देखा, नोटिस भी बेअसर; अब सेवा समाप्त
Fri, 04 Sep 2026 11:08 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:08 AM IST
सार
आगरा के एत्मादपुर के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय मुखवार में तैनात सहायक अध्यापक सोनवीर सिंह की आठ साल से लगातार अनुपस्थिति के चलते सेवा समाप्त कर दी गई। शिक्षक को कई नोटिस भेजे गए, लेकिन उन्होंने न तो स्कूल में उपस्थिति दर्ज कराई और न ही किसी नोटिस का जवाब दिया।
विज्ञापन
शिक्षक सांकेतिक चित्र
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षा विभाग में लंबे समय से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे शिक्षक की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. राकेश सिंह ने एत्मादपुर विकास खंड के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय मुखवार में तैनात सहायक अध्यापक सोनवीर सिंह की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। शिक्षक मई 2018 से लगातार अनुपस्थित चल रहे थे।
सोनवीर सिंह को वर्ष 2023 में तत्कालीन बीएसए ने तीन अलग-अलग तिथियों में सेवा समाप्ति के नोटिस भेजे गए थे। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के 4 जुलाई 2026 को विद्यालय के निरीक्षण के दौरान भी शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ के निर्देश पर 19 जुलाई 2026 को अंतिम कारण बताओ नोटिस भी प्रकाशित कराया गया। इसके बावजूद शिक्षक ने न तो कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराई और न ही अपना पक्ष रखा।
बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि लगातार अनुपस्थिति और अंतिम नोटिस का जवाब न देने के आधार पर शिक्षक सोनवीर सिंह की सेवाएं उनके अनुपस्थित होने की तिथि यानी 07 मई, 2018 से समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि सेवा समाप्त की सूचना शिक्षक को पंजीकृत डाक से भेजें और मानव संपदा पोर्टल से उनका सारा डाटा डिलीट कर दें।