{"_id":"38c63d125c02f00f27cf710536037db2","slug":"tahsildivas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीका रहा तहसील दिवस, कम आए फरियादी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीका रहा तहसील दिवस, कम आए फरियादी
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 16 Dec 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के बाद मंगलवार को आयोजित पहला तहसील दिवस फीका ही रहा। इसमें अधिकारी भी कम पहुंचे और फरियादी भी। इस दौरान शिकायतें भी कम ही आईं लेकिन उनका निस्तारण भी न के बराबर ही हो सका।
बाह तहसील में एसडीएम उमाशंकर ने लोगों की शिकायतें सुनी। दिन भर में कुल 26 शिकायतें आई, जिनमें किसी का निस्तारण नहीं हो सका। इस दौरान तहसीलदार कुमार संजय, रेंजर आरके शर्मा आदि मौजूद रहे। फतेहाबाद तहसील में भी कम संख्या में ही फरियादी आये। यहां कुल 25 शिकायतें आई। इनमें से एक का ही निस्तारण हो सका। तहसील दिवस की अध्यक्षता एसडीएम जेपी सिंह ने की। इस दौरान तहसीलदार विजेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर बीएन पाराशर, एसडीओ अनुभव कुमार, सीएचसी प्रभारी डा. शरत चंद्र केशरी आदि मौजूद रहे। किरावली में अपर जिलाधिकारी भूमि अध्यापित नागेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 12 शिकायत आई। इनमें तीन राजस्व, दो पुलिस, एक विद्युत और छह अन्य शामिल रहीं। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी अजीत कुमार, विश्वेश्वर सिंह यादव, श्यामबाबू पासवान आदि मौजूद रहे।
वहीं, खेरागढ़ में उपजिलाधिकारी एमपी सिंह की अध्यक्षता में शिकायतें सुनीं गई। इस दौरान कुल नौ शिकायतें आईं। मौके पर एक ही शिकायत का निस्तारण हो सका। कस्बे के सोनू परमार ने बंद पडे़ शौचालयों को खुलवाने की मांग की। गांव सालेहनगर के मजरा गढ़ी ताल निवासी कुम्हेर सिंह, देवेंद्र, विजयपाल, मुकेश, सोनू, श्यामवीर आदि ने ओलावृष्टि के चेकों के भुगतान कराने की मांग की। इस दौरान तहसीलदार रत्नाकर मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।