{"_id":"5f3f88878ebc3e4104548e60","slug":"swachata-sarvekshan-kasganj-news-agr455640365","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ सर्वेक्षण- 2020 भरगैन नगर पंचायत को स्टेट और नॉर्थ जोन रैकिंग में मिला दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ सर्वेक्षण- 2020 भरगैन नगर पंचायत को स्टेट और नॉर्थ जोन रैकिंग में मिला दूसरा स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। भारत सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 की रैकिंग का परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित किया गया। इसमें नगर पंचायत भरगैन राष्ट्रीय स्तर पर नॉर्थ जोन की रैंकिंग में एवं स्टेट रैंक में दूसरे स्थान पर आई है। जिले के अन्य निकाय इस मामले में काफी पीछे हैं।
जिले में 7 नगर पंचायतें और तीन नगर पालिका हैं। इसमें नगर पंचायत भरगैन ने स्टेट और नॉर्थ जोन दोनों में दूसरा स्थान हासिल किया है। अन्य नगर पंचायतों में सहावर स्टेट रैंक में 27 वां व नॉर्थ जोन में 39वां स्थान प्राप्त किया है।
बिलराम को स्टेट में 90वीं और नॉर्थ जोन में 139, पटियाली को स्टेट में 100 और नॉर्थ जोन में 147, मोहनपुर को स्टेट में 112 व नॉर्थ जोन में 147, अमांपुर को स्टेट में 169 व नॉर्थ जोन में 248, सिढ़पुरा को स्टेट में 92 और नॉर्थ जोन में 139वीं रैंक मिली है। यह सभी नगर पंचायतें 25 हजार तक की आबादी वाली हैं। एक लाख से अधिक की आबादी वाली केवल कासगंज की नगरपालिका है।
विज्ञापन
इसे स्टेट रैकिंग 40वीं मिली है और नेशनल रैंक 239 वीं मिली है। 25 हजार से 50 हजार की आबादी वाली नगरपालिका की श्रेणी में आने वाली गंजडुंडवारा पालिका को स्टेट में 34वीं और नॉर्थ जोन में 50वीं रैंक दी गई है। नगर पालिका सोरों को भी स्टेट में 53 और नॉर्थ जोन में 77वीं रैंक प्राप्त हुई है।
- स्वच्छ सर्वेक्षण में जिले की नगर पंचायत भरगैन प्रदेश में और नॉर्थ जोन की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर आई है। ये आंकलन 25 हजार की आबादी की श्रेणी का है। आबादी के आधार पर अन्य निकायों को अलग-अलग रैंक मिली है। - अजय श्रीवास्तव, एडीएम।