{"_id":"61ba22bc22ff2243597bcb23","slug":"student-went-missing-in-agra-police-drove-family-away-from-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: कोचिंग गया छात्र लापता, पुलिस ने परिजनों को फटकारकर थाने से भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: कोचिंग गया छात्र लापता, पुलिस ने परिजनों को फटकारकर थाने से भगाया
Wed, 15 Dec 2021 10:48 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 15 Dec 2021 10:48 PM IST
सार
थाना रिफाइनरी प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि अभी तक थाने में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। अगर, तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज कर तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना फरह के गांव धर्मपुरा से बुधवार को कोचिंग गया छात्र लापता हो गया। उसका बैग गांव अडूकी के समीप पड़ा मिला। पिता ने अपने बेटे को अगवा कर लिए जाने की आशंका व्यक्त की। देर रात रिपोर्टिंग पुलिस चौकी ओल ने पीड़ित को थाना रिफाइनरी भेज दिया। छात्र का सुराग नहीं मिला। रिफाइनरी पुलिस मामले को टालती रही।
विज्ञापन
थाना फरह के गांव धर्मपुरा निवासी सतवीर गूजर का पुत्र सचिन (15) दसवीं का छात्र है। वह सुबह साढ़े आठ बजे बाइक से अपने बड़े भाई रोहित के साथ टाउनशिप स्थित दीक्षित पब्लिक स्कूल कोचिंग गया। रोहित एक ट्यूटर के यहां चला गया। कोचिंग से ग्यारह बजे छुट्टी हो गई। कुछ देर बाद ही रोहित स्कूल पहुंचा तो वहां सचिन नहीं मिला। इसके बाद वह गिर्राज वाटिका स्थित अपने घर पहुंचा, लेकिन सचिन वहां भी नहीं पहुंचा था। उसने अपने पिता को कॉल करके सचिन की घर पहुंचने की जानकारी ली, लेकिन वह घर भी नहीं गया। इसके बाद उसकी तलाश की गई।
विज्ञापन
सचिन के दोस्तों से भी परिजनों ने पूछताछ की, लेकिन किसी ने उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। कोचिंग संचालन ने परिजनों को बताया, सचिन 11 बजे कोचिंग से घर के लिए निकाला था। रोहित ने बताया, दोनों भाई साथ आते हैं और गांव साथ ही जाते थे। शाम को सचिन का बैग गांव अडूकी के समीप पड़ा मिला। पिता सतवीर सिंह ने बताया, उसके बेटे का अपहरण किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने शाम को ओल पुलिस चौकी में तहरीर दी, पर ओल चौकी पुलिस ने घटना थाना रिफाइनरी क्षेत्र की बताकर पीड़ित को थाना रिफाइनरी भेज दिया। उनका कहना था, गांव में एक दो लोगों से झगड़ा हो गया था। उसके बाद पुलिस ने उनकी हिस्ट्रीशीट खोल दी। हालांकि उन्होंने गांव से रंजिश होने से इनकार किया।