फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   stone pelting and sabotage on the death of a laborer admitted to drug de-addiction center in agra

आगरा: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मजदूर की मौत पर पथराव व तोड़फोड़, परिजनों ने लगाया यातनाएं देने का आरोप

Fri, 06 May 2022 10:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 06 May 2022 10:40 PM IST
सार

शुक्रवार को बड़ी संख्या में परिजन नशा मुक्ति केंद्र पहुंच गए। केंद्र पर लगा बोर्ड हटा देख भड़क उठे। कुंडी खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारी तैयार नहीं हुए। इस पर लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी, पथराव भी किया।

विज्ञापन
stone pelting and sabotage on the death of a laborer admitted to drug de-addiction center in agra
युवक की मौत के बाद हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कालिंदी विहार स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मजदूर मुकेश कुमार की मौत के दूसरे दिन शुक्रवार को भी हंगामा हुआ। परिजनों ने यातनाएं देकर मार डालने का आरोप लगाया। सुबह केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कर्मचारियों के दरवाजे नहीं खोलने पर पथराव कर दिया। शीशे और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। केंद्र में भर्ती मरीजों में अफरातफरी मच गई। पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया। मामले में तीन के खिलाफ तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


मुकेश कुमार सादाबाद के कश्यप नगर निवासी थे। उनकी बृहस्पतिवार को मौत हुई थी। वह नशा मुक्ति केंद्र में एक दिन पहले लाए गए थे। भांजे सूरज का आरोप है कि मामा को केंद्र में यातनाएं दी गईं। चोट के निशान थे। पूरा शरीर नीला पड़ा था। पैरों में सूजन थी। उन्हें डंडे से पीटा गया। करंट भी लगाया गया। कर्मचारी हॉस्पिटल में शव रखकर भाग गए। परिजनों ने तहरीर दी मगर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में परिजन नशा मुक्ति केंद्र पहुंच गए। केंद्र पर लगा बोर्ड हटा देख भड़क उठे। कुंडी खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारी तैयार नहीं हुए। इस पर लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी, पथराव भी किया। केंद्र में मौजूद मरीज और कर्मचारी घबरा गए। सूचना पर फोर्स पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर सुबह 11 बजे लोग केंद्र के बाहर से हटे। परिजनों ने थाने में एक नामजद और दो अज्ञात पर आरोप लगाते हुए हत्या की तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला

परिजनों ने बताया कि मुकेश की नशे की लत छुड़ाने के लिए उन्होंने गूगल पर खोज की थी। तभी कालिंदी विहार स्थित संघर्ष नशा मुक्ति केंद्र का नंबर मिला। दो महीने में नशे की लत छुड़ाने का दावा किया गया। इस पर वो मुकेश को भेजने के लिए तैयार हो गए। बुधवार को केंद्र के रजत और दो कर्मचारी कार लेकर घर पहुंचे। मुकेश को अपने साथ ले आए। इसके लिए रुपये भी लिए। बृहस्पतिवार सुबह तकरीबन नौ बजे कर्मचारी ने मुकेश की एक वीडियो उनके भांजे को भेजी। इसमें सभी लोग योग करते नजर आ रहे थे। इसके बाद कोई बात नहीं हुई। शाम तकरीबन 4:35 बजे केंद्र के कर्मचारियों ने फोन किया। बताया कि मुकेश हॉस्पिटल में भर्ती हैं, जल्दी आ जाओ। वह हॉस्पिटल पहुंचे, लेकिन मुकेश मृत थे।
 

पुलिस ने भिजवाया खाना

नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारी हंगामे के बाद छत से होकर भाग गए थे। इसमें मरीज ही बचे थे। लोगों के हंगामे की वजह से अंदर से गेट बंद कर दिया गया था। इससे मरीज परेशान हुए। उन्हें दोपहर तक खाना नहीं मिल सका। पता चलने पर पुलिस ने सभी मरीजों के लिए खाना भिजवाया।

रात में हटा दिया बोर्ड

परिजनों का कहना था कि संचालक ने रात में ही केंद्र का बोर्ड हटा दिया, जिससे पहचान नहीं हो सके। वहीं कर्मचारी भी सामने नहीं आ रहे हैं।

नशा मुक्ति केंद्र की होगी जांच
सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा ने बताया कि परिजनों की मांग थी कि पोस्टमार्टम डॉक्टर के पैनल से हो। पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। वीडियोग्राफी भी हुई है। रिपोर्ट का इंतजार है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। नश मुक्ति केंद्र कब से चल रहा है? कितने मरीज भर्ती हैं? इसकी जांच की जाएगी। पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज संचालक से मांगे गए हैं।

चार बच्चों से उठा पिता का साया
मुकेश इंजन कारीगर थे। उनकी पत्नी मीना हैं। चार बच्चे सोनिया, खुशी, शगुन और अभिषेक हैं। पिता का साया उठ जाने से सभी बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed