फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son Dispute With Father Creat Drama Of Kidnap Crime News Firozabad

पिता को सबक सिखाने के लिए रची थी बेटे ने अपहरण की कहानी, पुलिस की सख्ती पर खुला पूरा मामला

Wed, 04 Nov 2020 04:33 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 04 Nov 2020 04:33 PM IST
सार

एसपी देहात ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्र ऋषि शाम तक वह कस्बा सिरसागंज बाईपास पर घूमता रहा। अंधेरा होने पर वह टेंपो में बैठकर मीठेपुर के पास एक्सप्रेस वे के पास चला गया था। उसने वहीं से अपने अपहरण की सूचना राहुल के मोबाइल पर दी थी और
इसके बाद उसने (ऋषि) फोन बंद कर लिया था।
 

विज्ञापन
Son Dispute With Father Creat Drama Of Kidnap Crime News Firozabad
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसागंज के हैवतपुर निवासी ग्यारहवीं के छात्र ऋषि (17) का अपहरण नहीं हुआ था बल्कि पिता से नाराज होकर उसने खुद अपहरण होने का नाटक रचा था। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने घटना की हकीकत बयां कर दी। पुलिस ने फिलहाल छात्र को परिजनों के साथ घर भेज दिया है। 
विज्ञापन


थाना सिरसागंज के हैवतपुर निवासी छात्र ऋषि जादौन (17) पुत्र संजय सिंह जादौन के अपहरण की कहानी का बुधवार को पटाक्षेप हो गया। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया छात्र ऋषि ने पुलिस अधिकारियों के द्वारा की गई पूछताछ के दौरान बताया कि उसके पिता संजय कुमार आए दिन उससे (ऋषि) से खेत पर काम करने की कहते थे। घटना वाले दिन भी पिता ने कहा था कि यदि तुम लोग काम-धाम नहीं करोगे तो कहीं जाकर बाबा बन जाऊंगा। इसी बात से वह मंगलवार को अपने घर से नाराज होकर चला गया था। 
विज्ञापन


एसपी देहात ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्र ऋषि शाम तक वह कस्बा सिरसागंज बाईपास पर घूमता रहा। अंधेरा होने पर वह टेंपो में बैठकर मीठेपुर के पास एक्सप्रेस वे के पास चला गया था। उसने वहीं से अपने अपहरण की सूचना राहुल के मोबाइल पर दी थी और इसके बाद उसने (ऋषि) फोन बंद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खुद के अपहरण का नाटक उसने अपने पिता को सबक सिखाने के उद्देश्य से किया था। ताकि वह परेशान हो जाएं और भविष्य में खेत में काम करने की बात उससे नहीं कहें। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया फिलहाल छात्र परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 

पहले ऋषि ने गढ़ी अपहरण की झूठी कहानी 
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि छात्र ऋषि पुलिस को गुमराह करता रहा। उसने अरांव रोड पर तहसील के पास ईको  में सवार बदमाशों द्वारा गाड़ी में डालकर ले जाने, इंजेक्शन लगाने एवं किसी मकान में रखने की झूठी कहानी गढ़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed