फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   solve the problems of farmers

किसानों की समस्याओं का समाधान कराएं

Tue, 28 Jun 2022 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
solve the problems of farmers
बरनाहल। भारतीय किसान यूनियन की मंगलवार को बरनाहल में डालूपुर रोड पर बैठक हुई। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह शाक्य ने कहा कि शासन और प्रशासन द्वारा किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाए। किसानों की एकजुटता से ही शोषण रुकेगा। शोषण रोकने के लिए संगठन की मजबूती जरूरी है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह शाक्य ने कहा कि डीजल, खाद, बिजली, सिंचाई महंगी हो गई है। राशन भी लगातार महंगा होता जा रहा है। लगातार बढ़ रही महंगाई से किसान परेशान हैं। सरकार को महंगाई पर अंकुश लगाना चाहिए। डीजल, पेट्रोल लगातार महंगा हो रहा है। किसानों की फसलों को बेसहारा गोवंश नुकसान पहुंचा रहे हैं। खेतों में फसलों की सुरक्षा के लिए किसान यूनियन किसानों को साथ लेकर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

संगठन को मजबूत बनाने के लिए ब्लाक स्तर पर किसान पंचायत की जाएगी। पेट्रोल, डीजल की बढ़ी कीमतें वापस लेने के लिए डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। दयाराम शाक्य, मोहरपाल शाक्य, सोनेलाल शाक्य, अहिवरन सिंह राजपूत, राजाराम शाक्य, रामप्रकाश, विनोद शाक्य, विश्वनाथ राजपूत, राजपाल राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed