{"_id":"614e04298ebc3e0a54122ad3","slug":"six-special-trains-will-run-from-agra-mathura-for-rajasthan-teacher-eligibility-test-candidates","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021: परीक्षार्थियों के लिए आगरा-मथुरा से चलेंगी छह स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021: परीक्षार्थियों के लिए आगरा-मथुरा से चलेंगी छह स्पेशल ट्रेनें
Sat, 25 Sep 2021 05:26 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 25 Sep 2021 05:26 AM IST
सार
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) का आयोजन 26 सितंबर को होगा। इसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आगरा-मथुरा से भी शामिल होंगे। इसको देखते हुए रेलवे ने छह स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं।
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने शुक्रवार से स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। 26 सितंबर को परीक्षा होगी। चार ट्रेन आगरा कैंट रेलवे स्टेशन और दो मथुरा से चलेंगी।
विज्ञापन
गाड़ी संख्या (09641) अजमेर-आगरा अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन 25 को अजमेर से शाम 6:15 बजे चलकर आगरा कैंट स्टेशन पर 3:30 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या (09642) आगरा-अजमेर स्पेशल 25 को आगरा कैंट स्टेशन से रात 8:20 बजे चलकर सुबह 4:30 बजे अजमेर पहुंचेगी।
विज्ञापन
UPSC CSE Final Result 2020: आगरा की अंकिता जैन ने हासिल की तीसरी रैंक, पति हैं आईपीएस
विज्ञापन
गाड़ी संख्या (09643) अजमेर-आगरा अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 26 सितंबर को अजमेर स्टेशन से शाम 7:50 बजे चलकर आगरा कैंट स्टेशन पर सुबह तीन बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या (09644) आगरा-अजमेर परीक्षा स्पेशल 27 सितंबर को आगरा कैंट स्टेशन से शाम 4:15 बजे चलकर अजमेर रात 1:30 बजे पहुंचेगी।
इसी तरह मथुरा से गाड़ी संख्या (04173) ग्वालियर-जयपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन ग्वालियर से 24 की शाम 6:15 बजे होगा। यह ट्रेन धौलपुर, मथुरा होकर जयपुर पहुंचेगी। यह 25 सितंबर को भी चलेगी। गाड़ी संख्या 04174 जयपुर-ग्वालियर स्पेशल जयपुर से सुबह 6:40 बजे चलेगी।